जयपुर

गणतंत्र दिवस पर पीसीसी में झंडारोहण, मोदी सरकार पर बरसे डोटासरा

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया।

जयपुरJan 26, 2022 / 12:19 pm

firoz shaifi

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुमताज मसीह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। झंडारोहण के दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदना की ओर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया।
देश की आजादी में कांग्रेस के महान नेताओं ने अपना योगदान दिया
मोदी सरकार पर बरसे डोटासरा इधर झंडारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के महान नेताओं ने अपना योगदान दिया है। चिकित्सा, शिक्षा और तमाम क्षेत्रों में जो भी उल्लेखनीय काम हुए हैं वह सब कांग्रेस पार्टी की सरकारों के द्वारा किए गए हैं।
यह भी पढ़ें

RPN Singh के पार्टी छोड़ने पर बोले CM गहलोत, आने वालों का स्वागत तो जाने वालों का भी स्वागत

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराने का षड्यंत्र चल रहा है
डोटासरा ने कहा कि आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में आ गए हैं जिनका न लोकतंत्र में विश्वास है और न ही संविधान में, यह लोग संवैधानिक संस्थाओं को छिन्न-भिन्न करने में लगे हुए हैं और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराने का षड्यंत्र चल रहा है। का काम किया जा रहा है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका और बढ़ जाती है कि हम ऐसी ताकतों का पुरजोर तरीके से विरोध करें और देश में भाईचारा कायम करें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.