scriptबोइंग का दिखने लगा जयपुर में असर, कहीं किराया हुआ दोगुना, तो कई उड़ानें हुई रद्द | Flight fare became double in jaipur due to boing 737 max crisis | Patrika News
जयपुर

बोइंग का दिखने लगा जयपुर में असर, कहीं किराया हुआ दोगुना, तो कई उड़ानें हुई रद्द

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरMar 14, 2019 / 10:24 pm

pushpendra shekhawat

jaipur

बोइंग का दिखने लगा जयपुर में असर, कहीं किराया हुआ दोगुना, तो कई उड़ानें हुई रद्द

विकास जैन / जयपुर। भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगाए जाने का असर जयपुर एयरपोर्ट पर भी अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की आशंका है। गुरूवार को दोपहर 12.55 बजे जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को इसके संदेश सुबह से ही भेजना शुरू कर दिए गए थे। वहीं जेट की रात में 9.15 बजे जयपुर से जाने वाली और इससे पहले 8.45 बजे मुंबई से जयपुर पहुंचने वाली उड़ान भी दो दिन से इस कारण निरस्त है। बताया जा रहा है कि यह 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। जिन शहरों की उड़ानें अगले दिनों में रद्द होने की आशंका है, उनमे जयपुर से हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई जैसे शहर शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले बुधवार को इस कारण जयपुर से हैदारबाद जाने वाली उड़ान रद्द की गई थी।
उधर, इस प्रतिबंध के बाद अब विमान कंपनियों की ओर से एक बार फिर मनमाना किराया वसूला जा रहा है। हालांकि जयपुर से अभी तक अधिक उड़ाने निरस्त नहीं हई है, लेकिन जयपुर से मुंबई और मुंबई से जयपुर की कुछ उड़ाने जेट की ओर से 30 मार्च तक निरस्त किए जाने के बाद अब इस रूट पर कुछ प्रमुख विमान कंपनियों ने किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस रूट पर गुरूवार को तत्काल किराया करीब 25 हजार रूपए तक बताया गया। जबकि एक दिन बाद का किराया करीब 15 हजार रूपए के आस पास था। महंगे किराये का असर जयपुर और प्रदेश के पर्यटन पर भी पडऩे की आशंका है।
जेट की तीन उडानें भी निरस्त, मुंबई मार्ग पर मनमानी

30 मार्च तक बंद जेट एयरवेज की ओर से 30 मार्च तक जेट एयरवेज की तीन उड़ाने बाधित रहेंगी। इनमे से दो पहले से निरस्त चल रही है। वहीं एक 12 से निरस्त है। यह उडान भी 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
मुंबई की ये उड़ाने कम

जेट की एक उड़ान सुबह 7.45 बजे मुंबई से जयपुर आकर 8.30 बजे वापस मुंबई के लिए जाती थी। दूसरी उड़ान सुबह दिल्ली से आने के बाद 11.30 बजे मुंबई के लिए जाती थी। ये दोनों उड़ानें पहले से रद्द की जा चुकी थी। जबकि तीसरी उड़ान मुंबई से आने के बाद रात 9.15 बजे वापस मुंबई के लिए जाती थी। जो बोइंग मामले के बाद 12 मार्च से रद्द की गई है।
किराया पहले से ही अनियंत्रित, सख्ती नहीं तो और होगा बेलगाम

जयपुर से विभिन्न शहरों का होली तक किराया इस समय 5 से15 हजार रूपए तक वसूल किया जा रहा है। प्रतिबंध मामले के कारण जयपुर से जाने वाली उड़ानें अधिक संख्या में आगामी दिनों में निरस्त होती हैं तो किराया और महंगा होने की आशंका है। हालांकि केन्द्र ने इस मामले के बाद किराया बढ़ाने पर रोक के निर्देश दिए हैं। यदि कंपनियां किराया मनमाने तरीके से बढ़ाती है तो अगले दो तीन दिनों में किराया 25 से 30 हजार तक भी पहुंचने की आशंका है।
संचालन कंपनियों पर ही निर्भर
अभी तक जयपुर से जाने वाली उड़ाने अधिक निरस्त नहीं हुई है। इक्का दुक्का उड़ाने ही निरस्त होने की सूचना मिल रही है। वैसे इनके संचालन का पूरा मामला कंपनियों पर ही निर्भर रहता है। जेट की मुंबई की उड़ान कंपनी के आर्थिक मामलों के कारण रद्द की गई है।
जे.एस.बलहारा, जयपुर एयरपोर्ट निदेशक


यह सामान्य प्रक्रिया

जेट की ओर से पहले निरस्त की गई दो उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त की गई थी। यह सामान्य प्रक्रिया है। वहीं 12 से निरस्त की गई उड़ान बोइंग मामले के कारण निरस्त की गई है।
जेट एयरवेज मैनेजर एयरपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो