scriptदिल्ली तथा हरियाणा में बाढ़ का खतरा टला | Flood in Delhi and Haryana | Patrika News

दिल्ली तथा हरियाणा में बाढ़ का खतरा टला

locationजयपुरPublished: Aug 22, 2019 07:14:49 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Flood in Delhi and Haryana : यमुना (Water Level in Yamuna) का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। हरियाणा से भी अब कम पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना का स्तर 206.60 तक पहुंच गया था। ये अब 206.44 हो गया है।

दिल्ली तथा हरियाणा में बाढ़ का खतरा टला

दिल्ली तथा हरियाणा में बाढ़ का खतरा टला

यमुना का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal tweet) ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद ट्वीट कर कहा- ‘अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया। यमुना का पानी कुछ घंटों से लगातार कम हो रहा है। हरियाणा से भी अब कम पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना का स्तर 206.60 तक पहुंच गया था। ये अब 206.44 हो गया है। दो दिन बड़ा तनाव रहा। रात-दिन हम लोग स्थिति पर नजर रखे थे। ‘ एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा- ‘इस बात का सबसे ज्यादा संतोष है कि किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। उन विभागों, अफसरों और कर्मचारियों को धन्यवाद, जिन्होंने रात दिन मेहनत की। पानी पूरी तरह कम हो जाने के बाद अब हमें सभी लोगों को सुरक्षित अपने घरों में पहुंचाना है। ‘ केजरीवाल ने उत्तरी पूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाके उस्मानपुर में रहने वाले लोगों से मुलाकात की। उन्होंने राहत शिविरों का जायजा भी लिया। यमुना नदी का जलस्तर बढऩे के बाद पुस्ता क्षेत्र में कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए थे। हरियाणा सरकार से बातचीत के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार से बात हुई है, वहां से छोड़ा जाने वाला पानी बेहद कम हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो