scriptFlood in Sri Lanka : बारिश से तबाही, 65,000 से ज्यादा प्रभावित | Flood in Sri Lanka | Patrika News

Flood in Sri Lanka : बारिश से तबाही, 65,000 से ज्यादा प्रभावित

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2019 08:29:53 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Flood in Sri Lanka : श्रीलंका में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 65,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका में 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जबकि 13 से अधिक जिलों में 1,500 से अधिक घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Flood in Sri Lanka : बारिश से तबाही, 65,000 से ज्यादा प्रभावित

Flood in Sri Lanka : बारिश से तबाही, 65,000 से ज्यादा प्रभावित

श्रीलंका में बारिश से तबाही, 65,000 से ज्यादा प्रभावित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे

श्रीलंका में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 65,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका में 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जबकि 13 से अधिक जिलों में 1,500 से अधिक घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने सोमवार को उत्तर मध्य प्रांत के पोलोन्नारुवा और अनुराधापुरा का दौरा किया जो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावितों में से एक है। राष्ट्रपति ने विस्थापित लोगों को प्रदान किए गए राहत उपायों का निरीक्षण किया। उन्होंने कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित समुदायों को सहायता प्रदान करना जारी रखने के निर्देश दिए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सशस्त्र बलों को तत्काल सहायता प्रदान करने और तलाशी व बचाव मिशन में भाग लेने के लिए देश भर के कई जिलों में तैनात किया गया है। नौसेना ने 25 बचाव दल तैनात किए जो बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए डिंगियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो