scriptलगाएं ‘पील एंड स्टिक फ्लोरिंग’ | flooring | Patrika News

लगाएं ‘पील एंड स्टिक फ्लोरिंग’

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2020 02:58:31 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

ये कई डिजाइन और वैरायटी में मिलती हैं, जिससे घर के फर्श को खास टच दे सकते हैं।

लगाएं 'पील एंड स्टिक फ्लोरिंग'

लगाएं ‘पील एंड स्टिक फ्लोरिंग’

सामान्य फर्श को खूबसूरत बनाने या फर्नीचर के साथ मैच कराने के लिए ‘पील एंड स्टिक फ्लोरिंग’ का प्रयोग किया जाता है। ये विनाइल मैटीरियल से बनी होती हैं, जो कि 0.3 से 0.5 मिलिमीटर मोटी होती है। इनकी मोटाई एक वॉल पेपर से अधिक होती है। इन्हें विनाइल प्लैंक फ्लोरिंग, विनाइल टाइल्स, और पील एंड स्टिक टाइल्स भी कहा जाता है। ये कई डिजाइन और वैरायटी में मिलती हंै जिससे घर के फर्श को खास टच दिया जा सकता है। इन्हें बजट फ्रेंडली उत्पाद माना जाता है।
अल्पकालिक समाधान के लिए: पील और स्टिक फ्लोरिंग उन स्थानों के लिए विशेष रूप से आदर्श होती हंै, जहां आप किसी अल्पकालिक समाधान की तलाश में होते हैं। इन्हें घर के उस हिस्से में भी लगाया जा सकता है जहां पर आप अधिक पैसा नहीं लगाना चाहते। यह टिकाऊ और कुछ हद तक वॉटर पू्रफ मैटीरियल होता है।
किचन से लेकर लॉन्ड्री रूम के फर्श पर लगाएं: इन्हें बच्चों के कमरे में लगाया जा सकता है। विनाइल टाइल्स को लगाना काफी आसान होता है। पील और स्टिक फ्लोरिंग बेडरूम, लॉन्ड्री रूम या गैलरी में लगाई जा सकती हैं। यहां तक कि इन्हें किचन में भी लगाया जा सकता है। पानी आदि से बचाकर यदि इनकी सही तरह से देखभाल की जाए तो यह फ्लोरिंग पांच से लेकर 25 साल तक चलती हैं।
फर्श की स्थिति: पील एंड स्टिक फ्लोरिंग को लगाना आसान है लेकिन कई बार यह पुराने फर्श की स्थिति पर भी निर्भर करता है इसलिए सतह को पहले स्मूद बनाना जरूरी होता है। इसके लिए एक्सपर्ट की राय ली जा सकती है।
आरामदायक और सस्ती: अगर आपके घर के किसी हिस्से में परिवार के सदस्यों की चहलकदमी ज्यादा होती है या आप इन्हें ऑफिस एरिया में लगाना चाहते हैं तो यह एक आरामदायक और सस्ता विकल्प है।
बना रहता है रंग : ये टाइल्स कई परतों से बना होती हैं इसलिए ये अपनी जीवंतता और रंग को कई वर्षों तक बरकरार रखती हैं। ऑफिस आदि में लगे होने पर इन पर चलते समय किसी तरह की कोई आवाज भी नहीं होती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो