script

सर्दी के तेवर हुए तीखे, गुलाबीनगर में सुबह छाया घना कोहरा, पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2018 06:17:48 pm

Submitted by:

rohit sharma

सर्दी के तेवर हुए तीखे, गुलाबीनगर में सुबह छाया घना कोहरा, पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

ELECTION

ELECTION

जयपुर।

प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में बीते दिनों हुई छितराई बारिश के बाद अब कोहरे का असर बढ़ने लगा है। गुरूवार सुबह सीकर के फतेहपुर कस्बे में घने कोहरे का असर रहा वहीं बीती रात से राजधानी में छाए कोहरे ने सर्दी के तेवर तीखे कर दिए हैं। बीती रात जयपुर के न्यूनतम तापमान में पारा 5 डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से उत्तरी हवाओं का जोर प्रदेश में बढ़ गया है और हवा में नमी ज्यादा रहने पर सुबह शाम में धुंध का असर भी नजर आ रहा है। हालांकि अगले 48 घंटे में दिन व रात के तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने की उम्मीद है।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में पारा सामान्य के आस पास रहा है वहीं रात में भी अब पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड होने लगा है। राजधानी में बुधवार रात जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा था जो बीती रात 5 डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। आज सुबह दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
आज सूर्योदय से पहले शहर के बाहरी इलाकों में घनी धुंध छाई और जयपुर एयरपोर्ट पर भी सुबह सात बजे दृश्यता 500 मीटर से कम दर्ज हुई है। शहर में सूर्योदय के बाद खिली धूप से धुंध का असर थोड़ा कम हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में सर्द हवाएं चलने व दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो