scriptकोहरे की चपेट में प्रदेश | Fog prone | Patrika News

कोहरे की चपेट में प्रदेश

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2020 09:43:15 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कोहरे की चपेट में प्रदेश

कोहरे की चपेट में प्रदेश

कोहरे की चपेट में प्रदेश

दो दिन पहले राजधानी जयपुर समेत कई स्थानों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब प्रदेश कोहरे की चपेट में है। मंगलवार को कई इलाकों में सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 13 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा तथा फिर उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान कम होगा। कई जगह कोहरा भी छाने की संभावना है। आगामी दिनों में प्रदेश से उत्तरी और पश्चिमी भारत पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 24.8 17.4
जयपुर 25.4 16.1
कोटा 23.8 19.2
डबोक 26.6 18.6
बाड़मेर 27.5 15.8
जैसलमेर 24.0 13.0
जोधपुर 25.8 15.5
बीकानेर 23.0 13.2
चूरू 25.4 13.5
श्रीगंगानगर 24.5 11.9
भीलवाड़ा 23.6 19.0
वनस्थली – 16.4
अलवर – 15.2
पिलानी 25.2 –
सीकर 25.0 –
चित्तौडगढ़़ 27.8 19.8
फलौदी – 15.4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो