जयपुरPublished: Sep 21, 2023 03:19:48 pm
Mohmad Imran
सप्तरंग के चौथे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चल रहे पांच दिवसीय 'सप्तरंग' संगीत समारोह के चौथे दिन मंच पर 11 राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृति और लोकरंग को जीवंत किया। मिट्टी से उपजी संगीत की खुश्बू को दमदार परफॉर्मेंस ने यादगार बना दिया। देशभर के 6 सांस्कृतिक केन्द्रों के कलाकारों ने अपने राज्य और संस्कृति को साकार करते हुए पारंपरिक लोक संगीत के साथ दर्शकों को भी प्रस्तुति का हिस्सा बना लिया। ताल के साथ चलते देखने वालों के हाथ, झूमते सिर और विस्मित आंखों ने स्पष्ट कर दिया कि विश्व में भारतीय संस्कृति को इतना सम्मान क्यों मिलता है।