scriptकोविड प्रोटोकॉल की सभी स्तरों पर पालना करें:राज्यपाल मिश्र | Follow covid protocol at all levels: Governor Mishra | Patrika News

कोविड प्रोटोकॉल की सभी स्तरों पर पालना करें:राज्यपाल मिश्र

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2022 09:12:31 pm

Submitted by:

rahul

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि निर्धारित पात्रता अनुसार प्रत्येक व्यक्ति कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने 15 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को भी टीकाकरण करवाने का आह्वान किया है।

jaipur

governor kalraj mishra

Follow covid protocol at all levels: Governor Mishra
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि निर्धारित पात्रता अनुसार प्रत्येक व्यक्ति कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने 15 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को भी टीकाकरण करवाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल मिश्र ने सोमवार को जारी अपने संदेश में कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिक, स्वास्थ्य कर्मी एवं कोरोना योद्धा कोविड टीके की प्रिकॉशन डोज भी जरूर लगवाएं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने टीकाकरण के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल की भी सभी स्तरों पर पालना करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि सावधानी और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक यात्रा करने और घर से बाहर निकलने से बचें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पूरी पालना करें। मास्क जरूर लगाए रखें, दो गज की दूरी बनाएं और स्वच्छता नियमों की पूरी पालना करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
बिरजू महाराज के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल कलराज मिश्र ने नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति के वह ऎसे विरल नर्तक थे जिन्होंने कथक को महानता की नई ऊंचाइयां प्रदान करते नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन नृत्य के एक युग का अवसान है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं देश-विदेश के उनके प्रसंशकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो