जयपुरPublished: Dec 11, 2022 11:37:11 pm
PUNEET SHARMA
खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग भेजेगा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव
जयपुर। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि शादी समारोह कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। मेहमानों को खाना बनाने के लिए महंगे व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग करने की अनिवार्यता खत्म् होनी चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की छूट मिलनी चाहिए। शादियों में व्यावसायिक की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।