scriptसबसे ज्यादा कमाई वाले 100 खिलाड़ी, महिला एक भी नहीं | Forbes List | Patrika News

सबसे ज्यादा कमाई वाले 100 खिलाड़ी, महिला एक भी नहीं

locationजयपुरPublished: Jun 06, 2018 03:29:31 pm

Submitted by:

Shalini Agarwal

दुनिया भर की महिला खिलाडिय़ों ने जताया दुख, कहा, स्पॉन्सरशिप न मिलना बड़ी वजह

forbes list

सबसे ज्यादा कमाई वाले 100 खिलाड़ी, महिला एक भी नहीं

दुनिया भर में हर कहीं महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। कार्यस्थल पर उन्हें समान कार्य के कम वेतन मिलने की शिकायत भी हर देश में अमूमन एक जैसी है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, यहां भी महिला और पुरुषों में अंतर है। अब यह बात खेल जगत में भी साबित हो गई है। फोब्र्स में दुनिया भर में 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाडिय़ों की सूची जारी की है। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें महिला एक भी नहीं है। फोब्र्स मैगजीन खिलाडिय़ों की यह सूची पिछले आठ साल से जारी कर रही है और ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी महिला खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट से नदारद है। दस हजार मीटर रेस की यूरोपियन चैंपियन जो पावी के मुताबिक, यह सूची बेहद निराशाजनक और दुखी करने वाली है। पिछले साल सेरेना विलियम्स ही एक एकमात्र महिला खिलाड़ी थीं, जो इस सूची में जगह बना पाई थीं लेकिन वह भी बेटी एलेक्सिस को जन्म देने के बाद बीते 12 महीनों से टेनिस से लगभग दूरी बनाए हुए हैं और इस साल इस सूची से गायब हैं। तेईस बार ग्रांड स्लैम चैंपियन रह चुकीं सेलेना की कमाई अब भी स्पॉन्सरशिप के जरिए 18 मिलियन डॉलर सलाना है लेकिन इसके बावजूद वह टॉप 100 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं मारिया शारापोवा भी इस सूची से पिछले साल ही बाहर हो गई थीं। यूं तो फोब्र्स की सूची में हर बार एक न एक महिला खिलाड़ी जरूर होती है। यहां तक कि एक साथ अधिकतम तीन ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। फोब्र्स की सूची जारी होने के बाद ही दुनिया भर की महिला खिलाडिय़ों का गुस्सा सामने आ रहा है। जो पावी के मुताबिक, टीवी पर यही लगता है कि इस क्षेत्र में काफी काम हुआ है लेकिन अभी बहुत सारा काम किया जाना बाकी है। स्पॉन्सर्स उनकी तरफ पुरुष खिलाडिय़ों की तुलना में कम ही आकर्षित होते हैं, जिससे कमाई काफी कम रह जाती है। हमारे बीच अब भी बहुत शानदार महिला खिलाड़ी हैं, जो किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। उन्हें चमकने का मौका मिलना ही चाहिए। चार गुणा 400 मीटर दौड़ की ओलंपिक, वल्र्ड और यूरोपियन चैंपियन ऐमिली डायमंड के अनुसार, यह लिस्ट महिला खिलाडिय़ों की उपलब्धि को प्रतिबिंबित नहीं करती। वह कहती हैं कि यह वाकई बेहद दुखद है कि महिला खिलाडिय़ों को पब्लिसिटी ज्यादा नहीं मिलती। इसके मुकाबले पुरुष खिलाड़ी ज्यादा लाइम लाइट में रहते हैं। रग्बी के 2014 के वल्र्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रह चुकीं मैगी अल्फोंसी कहती हैं कि बहुत कम महिला खिलाडिय़ों ने अब तक इस सूची में स्थान बनाया है। यह संतुष्टि प्रदान करने वाला नहीं है।
2018 की इसी सूची में एक जून 2017 से एक जून 2018 तक की खिलाडिय़ों की सारी सैलेरी, बोनस को शामिल किया गया है। सूची पर अमरीकी खिलाडिय़ों का कब्जा है, जिसमें 40 बास्केटबॉल खिलाड़ी, 10 फुटबॉलर और 14 बेसबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। टॉप तीन खिलाड़ी क्रमश: फ्लॉयड मेवेदर(बॉक्सिंग), लियोनेल मैसी(फुटबॉल) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो(फुटबॉल) हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो