scriptभारत हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है, हमें यहां कोई डर नहीं: विदेशी सैलानी | foreign tourist on india pakistan tension | Patrika News

भारत हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है, हमें यहां कोई डर नहीं: विदेशी सैलानी

locationजयपुरPublished: Mar 01, 2019 09:11:51 am

Submitted by:

santosh

भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के हालात के बावजूद दुनिया के विभिन्न देशों से आ रहे सैलानी निश्चिन्त हैं।

modi imran
जयपुर। भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के हालात के बावजूद दुनिया के विभिन्न देशों से आ रहे सैलानी निश्चिन्त हैं। जयपुर आए विदेशी सैलानियों से राजस्थान पत्रिका ने बातचीत की तो बोले, भारत हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है, हमें यहां कोई डर नहीं है।
शाही रेल ‘पैलेस ऑन वील्स’ गुरुवार को जयपुर पहुंची तो उसमें 64 में से 60 से अधिक सैलानी विदेशी थे। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस सफर के लिए कोई टिकट कैं सिल नहीं हुई। रेल में सर्वाधिक यात्री अमरीका के हैं। सभी ने पर्यटन स्थल देखे व खरीदारी की। इन्होंने कहा कि आतंकवाद से कई देश आजिज आ चुके हैं। अब इसे जड़ से खत्म होना चाहिए। गौरतलब है कि 2017-18 में विदेशी सैलानी 6.30 फीसदी बढ़े हैं।
स्टीफन : हम 2 दिन के टूर पर जयपुर आए हैं। सुबह होटल में टीवी देखा तो पता चला कि पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट को पकड़ लिया है। भारत की सेना अपने पायलट को छुड़ाने से सक्षम है। हमें भारत में कोई डर नहीं।
जोसेफ : दूसरी बार भारत आया हूं, 10 दिन से भ्रमण कर रहा हूं। यहां से गुजरात भी जाऊंगा। भारत में सुरक्षा सम्बन्धी कोई चिन्ता नहीं है।

जेनिफर : भारत में रहना-घूमना सुरक्षित है। यहां के लोग मिलनसार हैं। आतंकवाद काफी नुकसान पहुंचाता है, यह चिंता का विषय है।
डेविड : भारतीय सेना पर यहां के नागरिकों को ही नहीं, हमें भी पूरा भरोसा है। यहां रहते हुए सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो