जयपुर

वन महोत्सव मनाया, रौपे गए 100 पौधे

वन महोत्सव मनायारौपे गए 100 पौधे

जयपुरSep 10, 2020 / 05:39 pm

Rakhi Hajela

वन महोत्सव मनाया, रौपे गए 100 पौधे

वन महोत्सव मनाया
रौपे गए 100 पौधे
नाहरगढ़ अभयारण्य के बीड पीपड रेंज में हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का पीपल का पौधा बायोडिग्रेडवल गमले में रोपा गया
वन विभाग ने गुरुवार को 71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आरंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीपल के पौधे और वन मंत्री सुखराम विश्नोई के बड़ के पौधे को बायोडिग्रेडवल गमले में रोप कर किया। इन दोनों को पौधों सहित कुल 71 पौधों को वाहन के जरिए मुख्यमंत्री निवास से लाया गया। जहां प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाई के डक ने इन्हें रोपित किया। वन महोत्सव में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नीम, पीपल, गूलर, पीलखन, कचनार, शीशम, आम और जामुन के एक सौ पौधे रोपे गए। इस क्षेत्र में आगामी दिनों में एक हजार पौधे और लगाए जाएंगे और इस क्षेत्र को हरा भरा बनाया जाएगा। गौरतलब है कि यह वही स्थान है जहां पर पिछले दिनों वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी।

Home / Jaipur / वन महोत्सव मनाया, रौपे गए 100 पौधे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.