scriptForest Fires Australia : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग बेकाबू | Forest Fires Austria | Patrika News

Forest Fires Australia : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग बेकाबू

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2019 06:41:25 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Fires Australia : सिडनी सहित आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट का एक विशाल क्षेत्र जंगल में लगी सबसे भीषण आग को काबू करने की पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में 60 से अधिक जगहों पर आग लगी हुई है।

Forest Fires Australia : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग बेकाबू

Forest Fires Australia : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग बेकाबू


ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग बेकाबू
सिडनी सहित आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट का एक विशाल क्षेत्र जंगल में लगी सबसे भीषण आग को काबू करने की पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में 60 से अधिक जगहों पर आग लगी हुई है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गर्म तापमान और तेज हवाओं के चलने के पूवार्नुमान के बीच आग तेजी से फैलेगी। इस क्षेत्र में लगभग 60 लाख लोग रहते हैं। कमजोर समुदायों के लोगों से जंगलों से दूर रहने और आग फैलने से पहले अपने घरों को काली कर देने का आग्रह किया गया है। राज्य भर में 600 से अधिक स्कूल बंद हैं। न्यू साउथ वेल्स की प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकलियन ने राज्य में सात दिन के लिए आपात स्थिति घोषित की है। उन्होंने कहा कि यह जीवन की रक्षा, संपत्ति की रक्षा करने और हर किसी को यथासंभव सुरक्षित रखना सुनिश्चित करने के बारे में है। न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में शुक्रवार को आग लगना तेजी से फैलने के बाद से तीन लोगों की मौत हो गई है और लगभग 200 संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। यह पहली बार है कि ग्रेटर सिडनी के इलाके और शहर के उतत्री और दक्षिणी क्षेत्रों में भयावह स्तर की आग की चेतावनी दी गई है। अग्निशमन प्रमुखों का कहना है कि वे पहले से ही न्यूसाउथ वेल्स के उत्तरी तट के साथ 1,000 किलोमीटर तक फैले आग को काबू करने के लिए जूझ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो