scriptइस भाजपाई के अचानक निधन से भावुक हुईं पूर्व मुख्यमंत्री, ट्वीट कर व्यक्त की संवेदना | former CM Raje expressed grief on BJP worker Devaram Favda death | Patrika News

इस भाजपाई के अचानक निधन से भावुक हुईं पूर्व मुख्यमंत्री, ट्वीट कर व्यक्त की संवेदना

locationजयपुरPublished: Jan 14, 2019 08:22:37 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

former CM Raje expressed grief on BJP worker Devaram Favda death

former CM Raje expressed grief on BJP worker Devaram Favda death

जयपुर/ अजमेर। प्रदेश भर में चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रही फोटो, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बुजुर्ग के द्वारा आशीर्वाद दिया जा रहा था। उक्त फोटो में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद वाली मुद्रा में नजर आने वाले बुजुर्ग का शनिवार देर शाम को निधन हो गया, जिनका आज पुष्कर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। देवा भा के निधन की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर देवा भा के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार अजमेर लोकसभा उप चुनाव की घोषणा से पूर्व 17 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नसीराबाद में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए नसीराबाद पहुंची थी। उस वक्त जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नसीराबाद में जनसंवाद कर रही थी। उसी दौरान पीसांगन उपखंड क्षेत्र के करनोस ग्राम पंचायत अंतर्गत थोरिया गांव निवासी 70 वर्षीय वरिष्ठ भाजपाई देवाराम फामड़ा जिन्हें गांव वाले देवा भा भी कहते हैं। वह भी मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में नसीराबाद पहुंचे थे एवं उस दौरान जनसंवाद के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आशीर्वाद भी दिया था और वह आशीर्वाद वाला फोटो आज भी हर किसी के जहन में है।

राजे को नसीराबाद में जनसंवाद कार्यक्रम में आशीर्वाद देने वाले देवाराम फामड़ा उर्फ देवा भा का आकस्मिक निधन शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके घर पर ह्रदयघात से हो गया। जिनका अंतिम संस्कार धार्मिक व सामाजिक मान्यताओंनुसार पुष्कर में आज कर दिया गया। ज्ञात रहे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व देवा भा की इस फोटो को चुनाव के वक्त कांग्रेस की विचारधारा वाले लोगों ने राजे की विदाई से जोड़कर तो भाजपाई विचारधारा वाले लोगों ने देवा भा के आशीर्वाद के सहारे जीत का भरोसा जताकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हुए कमेंट किए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के संवेदना व्यक्त करने पर क्षेत्रीय भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देवा भा जैसे पार्टी के अंतिम कतार के कार्यकर्ता के निधन पर संवेदना व्यक्त करना व उनको याद रखना वसुंधरा जी की संवेदनशीलता के साथ उनकी नजरों में कार्यकर्ताओं की कद्र को जाहिर करता है।
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1084352641927241728?ref_src=twsrc%5Etfw
ये लिखा ट्वीट में
अविस्मरणीय था वो पल, जब नसीराबाद में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्व. श्री देवाराम फामड़ा जी का आशीर्वाद मिला। आपने जिस अपनत्व भाव से मेरे सिर पर हाथ रखा तो मानो जैसे एक बेटी को दुनियाभर का स्नेह मिल गया हो। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। ।।ॐ शांति।।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो