scriptrajya sabha by election : मनमोहन सिंह निर्विरोध पहुंचेंगे राज्यसभा, भाजपा ने मैदान छोड़ा | Former Prime Minister Manmohan Singh in Rajya Sabha from Rajasthan | Patrika News

rajya sabha by election : मनमोहन सिंह निर्विरोध पहुंचेंगे राज्यसभा, भाजपा ने मैदान छोड़ा

locationजयपुरPublished: Aug 13, 2019 08:28:51 pm

Submitted by:

hanuman galwa

rajya sabha by election : राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के मैदान छोड़ देने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Manmohan Singh

Manmohan Singh


मनमोहन सिंह निर्विरोध पहुंचेंगे राज्यसभा, भाजपा ने मैदान छोड़ा
राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के मैदान छोड़ देने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निर्विरोध राज्यसभा (rajya sabha) पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सामने भाजपा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। भाजपा विधायकों की राय पर केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय किया है।
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (gulab chand kataria) की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में 25 विधायकों को बुलाया गया, जिनमें से 22 बैठक में पहुंचे। बैठक के बाद कटारिया ने बताया कि राज्यसभा उपचुनाव को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के लिए भाजपा विधायकों को साढ़े तीन घंटे तक पार्टी कार्यालय में प्रतीक्षा करनी पड़ी। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में संख्याबल के लिहाज से कमजोरी के चलते भाजपा ने यह फैसला लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो