scriptHeritage City Jaipur के कौन से प्राचीन मंदिर बनेंगे ‘Smart’, Watch VDO | Four Jaipur Temple will be Smart | Patrika News

Heritage City Jaipur के कौन से प्राचीन मंदिर बनेंगे ‘Smart’, Watch VDO

locationजयपुरPublished: Feb 07, 2020 10:48:04 am

Submitted by:

Pawan kumar

Jaipur Smart City Project के तहत 4 मंदिरों का हुआ चयन

Heritage City

Heritage City

– ये तस्वीर है जयपुर के प्राचीन ताड़केश्वर मंदिर की। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मन्दिर स्मार्ट होने जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य का प्लान तैयार कर रहा है। जल्द ही यहां पर काम शुरू किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में सिविल वर्क करवाने के साथ-साथ यहां सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जाएंगे।

गुलाबी नगर के स्मार्ट होने वाले देवालयों की लिस्ट में त्रिपोलिया बाजार स्थित बृजनिधि मन्दिर भी शामिल है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां पर विकास एवं जीर्णोद्वार कार्य करवाए जाएंगे। यहां सिविल वर्क करवाकर मंदिर प्रांगण को निखारा जाएगा। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्मार्ट सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
3 – ये तस्वीर है हवामहल बाजार स्थित कलिकी मंदिर की। चारदीवारी इलाके का यह रियासतकालीन मंदिर भी स्मार्ट बनने वाला है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर का भी चयन किया गया है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) इसके लिए कार्य योजना बना रहा है। जल्द ही मंदिर में करवाए जाने वाले विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा।
4 – राजस्थान पर्यटन विकास निगम की ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य योजना में गोविन्द देवजी मन्दिर स्थित गंगा माता मन्दिर भी शामिल है। स्मार्ट सिटी बोर्ड ने चारदीवारी के चारों ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य को मंजूरी दे दी है। अब आरटीडीसी जल्द ही मंदिरों की दशा सुधाने और स्मार्ट बनाने के लिए काम शुरू करेगा। इन ऐतिहासिक महत्व वाले मंदिरों में सिविल वर्क, लाइटिंग कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इन मंदिरों को स्मार्ट लुक दिया जाएगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो