scriptचार लाख शिक्षक कोरोना से लडऩे के लिए देंगे 10 करोड़ | Four lakh teachers to give 10 crores to fight Corona | Patrika News

चार लाख शिक्षक कोरोना से लडऩे के लिए देंगे 10 करोड़

locationजयपुरPublished: Mar 24, 2020 06:13:58 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

प्रदेशभर के 20 से अधिक शिक्षक संगठन आगे आए

 Four lakh teachers to give 10 crores to fight Corona

More than 20 teacher organizations from across the state came forward

सीकर.  कोरोना से जंग लडऩे के लिए प्रदेश के शिक्षकों की फौज भी योद्धा बनने को तैयार है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के ट्वीट के बाद प्रदेशभर के 20 से अधिक शिक्षक संगठन सोमवार को आगे आए। शिक्षक संगठनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर वेतन से एक दिन की कटौती कराने का आग्रह किया। इस पर शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के वेतन से एक दिन की कटौती करने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के लगभग चार लाख शिक्षकों से विभाग के पास लगभग दस करोड़ की राशि आएगी। इस राशि को विभाग मुख्यमंत्री सहायता कोष में इस आपदा से निपटने के लिए देगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग जल्द ही आदेश जारी करेगा।
शिक्षकों ने साबित कर दिया कि वह समाज की बड़ी ताकत है। शिक्षकों के एक दिन के वेतन से लगभग दस करोड़ की राशि एकत्रित होगी। जो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई जाएगी।
गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्य मंत्री
हॉकर के साथ बदसलूकी करने पर हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर
नागौर . शहर में रविवार सुबह एक समाचार पत्र के हॉकर से बदसलूकी करने वाले हैड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक ने लाइन हाजिर कर दिया है। हैड कांस्टेबल श्रीकिशन ने पहले तो हॉकर को रोका और फिर थप्पड़ जड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने तत्काल उसे लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समाचार पत्र का हॉकर नागौर शहर में अखबार वितरित करने जा रहा था। कलक्ट्रेट से मानासर चौराहे वाले मार्ग पर पशु प्रदर्शनी के सामने पुलिस ने लॉकडाउन के चलते नाका लगा रखा था। वहा हैड कांस्टेबल ने हॉकर संतोष पाटोदिया को रोका तथा बदसलूकी कर थप्पड़ जड़ दिया। इससे शहर के अन्य हॉकर व मीडियाकर्मियों ने नाराजगी जताते हुए एसपी को सूचना दी। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए डीएसपी मुकुल शर्मा व सीआई अमराराम खोखर को मौके पर भेजा। दोनों अधिकारियों ने जानकारी से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने हैड कांस्टेबल को दोषी मानते हुए तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मीडिया व समाचार पत्र वितरक आवश्यक सेवाओं में आते हैं। हमें इनका सम्मान करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश सरकार ने मीडिया को आवश्यक सेवाओं में माना है।
ईरान से लाए ४८४ भारतीय संक्रमण मुक्त!
जैसलमेर. कोरोना वायरस से बुरी तरह संक्रमित ईरान से लाकर जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में बनाए गए वेलनेस सेंटर्स में रखे गए सभी ४८४ भारतीय संक्रमणमुक्त पाए गए हैं और एक भी व्यक्ति में कोविड-१९ वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। यह जानकारी मिलिट्री स्टेशन सूत्रों ने दी। पिछले दिनों के दौरान जैसलमेर में एयर इंडिया के पांच विशेष विमानों के जरिए ईरान के तेहरान से दिल्ली होकर ४८४ भारतीयों को वहां से जैसलमेर पहुंचाया गया है। सभी भारतीय नागरिक सुविधाओं के बीच स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो