scriptधोखाधड़ी कर चार साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार | Four-year-old accused arrested for cheating | Patrika News

धोखाधड़ी कर चार साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jul 15, 2020 10:32:14 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

श्याम नगर थाने के कांस्टेबल अजयपाल सिंह का रहा काम सराहनीय

धोखाधड़ी कर चार साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर चार साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

श्याम नगर थाना पुलिस ने इश्योरें के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी कर चार साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी संतरा मीणा ने बताया कि 1 जून को इश्योर लाईफ इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मालिक जगदीश प्रसाद खण्डेलवाल ने लाइफ इश्योरेंस पॉलिसी करने के नाम पर झांसे में लेकर 13 लाख रुपए हड़कर लिए और कंपनी का कार्यालय बंद कर भाग गया। मामला दर्ज होने के बाद कांस्टेबल अजयपाल सिंह की सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी डीडवाला लालसोट दौसा हाल विष्णु विहार पालड़ी मीणा आगरा रोड खोह नागोरियान निवासी जगदीश प्रसाद खणेडलवाल (45) पुत्र रामजीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
बेश बदलकर रह रहा था-
पुलिस ने बताया कि वारदात करने के बाद आरोपी गुजरात भाग गया। जहां जान पहचान छुपाकर काम करता था। आरोपी अपने घर पर कभी कभी रात्रि को ही आता था तथा अपना मोबाइल नम्बर बदल बदल कर उपयोग करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो