scriptअनार की खेती करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर हड़पे 14 लाख | fraud | Patrika News

अनार की खेती करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर हड़पे 14 लाख

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2020 09:17:07 pm

Submitted by:

Avinash Bakolia

fraud_1.jpg

57 thousand rupees cheated by a girl by greed to earn money sitting

जयपुर. प्रताप नगर थाना इलाके में निजी हर्बल कंपनी के लोगों ने अनार की खेती करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 14 लाख रुपए हड़प लिए। इस संबंध में सेक्टर-10 निवासी किशन लाल शर्मा ने इस्तगासे के जरिए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़त बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी है। कुछ दिनों पहले परिवादी का मध्यप्रदेश की कराडा हर्बल फार्म प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के लोगों से सम्पर्क हुआ। कंपनी के लोगों ने परिवादी को पांच एकड़ में अनार के पौधे लगाने का झांसा दिया। इसके बदले में कंपनी प्रतिनिधियों ने नेशनल उद्यान विभाग से आठ लाख रुपए की सब्सिडी पौधों पर दिलाने का झांसा दिया। परिवादी विश्वास में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़त से सिक्योरिटी के बदले 14 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद पीडि़त को अनार के पौधे दे दिए और कहा कि 18 महीने बाद इन हर पौधे पर 10 किलो अनार आएंगे। यदि फल कम आएं तो उसकी भरपाई कंपनी की तरफ से की जाएगी। पीडि़त का आरोप है कि उसने कंपनी के कर्मचारियों अनुसार पांच एकड़ में अनार के पौधे लगा दिए। लेकिन दो साल बाद भी पौधों में फल नहीं आए। इसकी शिकायत वह कंपनी कर्मचारियों के पास करने गया तो वे जयपुर स्थित अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो