script

जाली दस्तावेज से लाखों रुपए हड़पने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Dec 14, 2019 08:33:21 pm

Submitted by:

abdul bari

श्याम नगर थाना पुलिस ( jaipur police ) ने जाली दस्तावेजों के आधार पर मकान बेचान के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार ( accused arrested ) किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया ( jaipur crime news )

Arrested

Arrested

जयपुर
श्याम नगर थाना पुलिस ( jaipur police ) ने जाली दस्तावेजों के आधार पर मकान बेचान के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार ( accused arrested ) किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।
यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ने बताया कि जालसाजी के मामले में आरेापी अशोक खण्डेलवाल (52) निवासी निरमोही नगर पुरानी चुंगी श्याम नगर को गिरफ्तार किया है। मई 2017 में मेहता नगर करधनी निवासी अजय सिंह ने मामला दर्ज कराया था कि जनवरी माह में उसकी मुलाकात अशोक खण्डेवाल से हुई थी। बातचीत के दौरान उससे मित्रता हो गई। आरोपी अशोक खण्डेलवाल ने दुकान खरीदने की बात बताई, जिसमें रुपए कम पडऩे पर अपना मकान बेचने की बात कही। सस्ते दामों में दोस्त अजय को देने का झांसा दिया। बातों में आने पर 45 लाख 50 हजार रुपए में सौदा हो गया। एग्रीमेंट कर मकान के एवज में आरोपी ने रकम प्राप्त कर दी।
चला धोखाधड़ी का पता ( fraud case in jaipur )

मकान के फर्जी दस्तावेज देकर आरोपी ने कुछ समय बाद कब्जा देने को कहा। काफी इंतजार के बाद कब्जा मांगने पर आरोपी ने मकान बेचान करने से ही मना कर दिया। उसके दिए दस्तावेज दिखाने पर पता चला कि मकान का असल मालिक उसकी पत्नी है, जबकि उसने स्टांप व दस्तावेजों पर स्वयं मालिक बनकर उसे थमा दिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो