scriptFraud In RSMSSB Recruitment 300 PTI Jobs In Danger | Big News : RSMSSB भर्ती में फर्जीवाड़ा, 300 पीटीआई की नौकरी पर संकट | Patrika News

Big News : RSMSSB भर्ती में फर्जीवाड़ा, 300 पीटीआई की नौकरी पर संकट

locationजयपुरPublished: May 18, 2023 07:28:11 am

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

RSMSSB Fraud: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पीटीआई भर्ती 2022 में फर्जीवाड़़े का खुलासा हुआ है। फर्जी डिग्री लगाकर भर्ती में शामिल हुए करीब 300 अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड चिन्हित किया है। इन अभ्यर्थियों ने राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश सहित अन्य बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों से लेनदेन कर फर्जी डिग्रियां बनवा ली और भर्ती में शामिल हो गए।

RSMSSB Fraud
RSMSSB Fraud

RSMSSB Fraud : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पीटीआई भर्ती 2022 में फर्जीवाड़़े का खुलासा हुआ है। फर्जी डिग्री लगाकर भर्ती में शामिल हुए करीब 300 अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड चिन्हित किया है। इन अभ्यर्थियों ने राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश सहित अन्य बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों से लेनदेन कर फर्जी डिग्रियां बनवा ली और भर्ती में शामिल हो गए। बोर्ड ने आधा दर्जन विश्वविद्यालयों की सूची भी तैयार की है। बोर्ड इस महीने पीटीआई भर्ती का परिणाम करेगा, लेकिन इन अभ्यर्थियों का परिणाम रोका जाएगा। इनकी सूची शिक्षा विभाग को भी दी जा रही है। दोषी अभ्यर्थियों को डिबार भी किया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.