scriptआज़ादी की गौरव यात्रा, आज विभाजनकारी ताकतें सक्रिय : अरोड़ा | Freedom's glory journey, today divisive forces are active: Aroda | Patrika News

आज़ादी की गौरव यात्रा, आज विभाजनकारी ताकतें सक्रिय : अरोड़ा

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2022 03:59:11 pm

Submitted by:

rahul

आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में आज़ादी के गौरवशाली 75 वर्ष की गाथा का संदेश बताया जा रहा हैं।

आज़ादी की गौरव यात्रा, आज विभाजनकारी ताकतें सक्रिय : अरोड़ा

आज़ादी की गौरव यात्रा, आज विभाजनकारी ताकतें सक्रिय : अरोड़ा

जयपुर । आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से देश भर में आज़ादी के गौरवशाली 75 वर्ष की गाथा का संदेश बताया जा रहा हैं। राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा के निजी आवास से किया गया।
अरोड़ा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अपने संदेश में कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए और स्वतंत्रता के पश्चात देश निर्माण के लिए कांग्रेस नेताओं और विचारधारा से हम आज एक गौरवशाली भारत देश का निर्माण कर पाने में काफी हद तक सफल हुए है। अरोड़ा ने कहा कि देश में आज विभाजनकारी ताकतें सक्रिय हैं और वे देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने के लिए इतिहास से भी छेड़छाड़ कर रही है, अब समय आ गया है देश में धर्म निरपेक्ष ताकतों को एकजुट होकर इनका मुकाबला करना ही होगा। यात्रा में मालवीय नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर जोश दिखाया। गौरव यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन व पुष्पांजलि करके हुआ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो