पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2016 में कुल 5,01,116 विदेशी पर्यटक उदयपुर में आए। इनमें से सर्वाधिक करीब 75 हजार 978 पर्यटक फ्रांस के थे। इनमें से 28 हजार 504 पर्यटक उदयपुर घूमने के बाद अन्य शहर के लिए रवाना हो गए, वहीं 47,474 ने लेकसिटी में रात्रि विश्राम भी किया। झीलों की नगरी आने वाले पर्यटकों में सबसे कम 274 पर्यटक पाकिस्तान के हैं। इनमें से 202 ने शहर के पर्यटन स्थल घूमने के बाद यहीं रात्रि विश्राम किया।
जर्मनी – 42326 आस्टे्रलिया – 32779 स्विजरलैंड – 8091 जापान – 3572 श्रीलंका – 659 बांग्लादेश – 814 सिंगापुर – 2111 ईरान – 516 यूएई – 348 सऊदी अरब – 554 मलेशिया – 2294 इनके अलावा अन्य देशों से भी करीब 1,66,079 पर्यटक का लेकसिटी में आए।