script‘मर्यादाएं तोड़ रहे गहलोत, गरिमा का भी ध्यान नहीं’ – मदनलाल सैनी | Gahlot breaking limits, not paying attention to dignity | Patrika News
जयपुर

‘मर्यादाएं तोड़ रहे गहलोत, गरिमा का भी ध्यान नहीं’ – मदनलाल सैनी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

जयपुरMar 06, 2019 / 04:21 pm

neha soni

CM Ashok Gehlot
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि गहलोत गांधी परिवार का ऋण चुकाने के चक्कर में सारी मर्यादाएं तोड़ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री पर मर्यादाहीन टिप्पणी की है।
सैनी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए लेकिन सीएम किसी को खुश करने में लगे हैं। सीबीआइ पर सवाल उठा रहे हैं जबकि सीबीआइ स्वतंत्र संगठन है। सीमा पर जमीनों की खरीद-फरोख्त और पैसों के घालमेल की जांच रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जा रही है, उन्हें तकलीफ होना स्वाभाविक है। सीबीआइ निष्पक्ष होकर काम कर रही है। गहलोत ने र्सिर्जकल स्ट्राइक पर भी प्रश्न उठाए। कांग्रेस के समय र्सिजकल स्ट्राइक हुई या नहीं, यह कोई नहीं जानता लेकिन आतंकवादियों के मारे जाने पर कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ होती है। र्सिर्जकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। कांग्रेस नेताओं और गहलोत को मर्यादा से हटकर बात नहीं करनी चाहिए। भ्रष्टाचारियों को बचाने की कांग्रेस की पुरानी आदत है। रॉबर्ट वाड्रा भी उसी कड़ी का हिस्सा हैं। प्रदेश में कांग्रेस के दोनों नेताओं में र्सुिर्खयां बटोरने की होड़ लगी है। आतंकवादियों के मरने संबंधी आंकड़े पर सैनी ने कहा कि देश में जो चर्चा है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वही बात कही है।
भाजपा जीतेगी सभी सीटे
बहरोड़ (अलवर) . भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक परनामी ने दावा किया है कि राज्य में सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों पर शक कर रही है।

Home / Jaipur / ‘मर्यादाएं तोड़ रहे गहलोत, गरिमा का भी ध्यान नहीं’ – मदनलाल सैनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो