जयपुर। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra), गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) और बटुक भैरव जयंती (Batuk Bhairav Jayanti 2023) का पर्व राजधानी में मंगलवार को विभिन्न योग संयोगों में मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने गलता सहित अन्य तीर्थ स्थलों में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में दान-पुण्य किया। जगह-जगह यज्ञोपवीत संस्कारों के साथ ही शादियां भी हुईं। बाजारों में खरीदारी परवान पर रही। गलता तीर्थ में मंगलवार को गंगा दशहरा के मौके पर महंत स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में गौमुख का पूजन किया। शाम को महंत ने गालव गंगा की महाआरती की। साथ ही गालव गंगा को चूनरी भी ओढ़ाई गई।