scriptकोहरे का कहर, फ्लाइट रद्द, ट्रेनें एक-एक दिन देरी से संचालित | fog disrupted air and rail traffic | Patrika News

कोहरे का कहर, फ्लाइट रद्द, ट्रेनें एक-एक दिन देरी से संचालित

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2016 03:20:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

धुंध के कारण रेल व हवाई मार्ग बुरी तरह प्रभावित…उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई व रेल यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है।

fog

fog

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई व रेल यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है। जोधपुर आने-जाने वाली एक फ्लाइट का संचालन रद्द कर दिया गया है तो वहीं सुबह की फ्लाइट्स शाम तक जोधपुर से रवाना हो पाई। साथ ही हावड़ा व मरुधर ट्रेनें एक-एक दिन की देरी से संचालित हो रही हैं। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हावड़ा : सवा 16 घंटे देर से आई, 10 घंटे देर से जाएगी

12307, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट शुक्रवार को निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे के बजाय सवा 16 घंटे की देरी से रात 10:50 बजे जोधपुर पहुंची। ऐसे में शुक्रवार रात 8:30 बजे रवाना होने वाली 12308, जोधपुर- हावड़ा सुपरफास्ट को 10 घंटे री-शिड्यूल कर के शनिवार सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस को शुक्रवार री-शिड्यूल कर निर्धारित समय सुबह 9:30 के बजाय साढ़े 6 घंटे देरी से दोपहर 4 बजे रवाना किया गया। वहीं शुक्रवार शाम 6:35 बजे जोधपुर पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 14865, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस पौने 11 घंटे देरी से शनिवार सुबह 5:20 बजे जोधपुर पहुंचने की सम्भावना है।
READ MORE-जेएनवीयू का 14वां दीक्षांत समारोह शुरू, राज्यपाल ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्वर्ण पदक

ये ट्रेनें भी लेट

-गाड़ी संख्या 14887, कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस निर्धारित समय से पौने 2 घंटे देरी से शाम 6:45 बजे जोधपुर पहुंची।
– गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस को जैसलमेर से री-शिड्यूल कर निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से शुक्रवार अलसुबह 3:15 बजे रवाना किया गया।

-गाड़ी संख्या 14659, दिल्ली-जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 6:40 बजे जोधपुर पहुंची।
फ्लाइट रद्द, शाम को रवाना हो पाई सुबह की फ्लाइट

शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से स्पाइस जेट की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट जोधपुर नहीं पहुंची। ऐसे में जोधपुर से दोपहर 2:25 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट का संचालन भी रद्द करना पड़ा।
साथ ही जेट एयरवेज की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट करीब साढ़े पांच घंटे देर से जोधपुर पहुंची। वापसी में जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 11:20 बजे के बजाय 5 घंटे 20 मिनट देरी से शाम 4:40 बजे रवाना हो पाई।
READ MORE-मां को अंतिम विदाई देने जोधपुर पहुंचे मनु पंजाबी

एयर इण्डिया की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट शुक्रवार को निर्धारित समय से 1 घंटे 18 मिनट देर से दोपहर 4 बजे जोधपुर पहुंची। ऐसे में वापसी में जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 3:10 के बजाय 1 घंटे 4 मिनट देर से दोपहर 4:14 बजे रवाना हो पाई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो