script

कैनवास पर साकार की गांधी की दांडी यात्रा

locationजयपुरPublished: Mar 16, 2019 01:30:43 pm

-दांडी मार्च स्मृति दिवस पर आयोजित व्याख्यान में एक्सपट्र्स ने रखे विचार

dandi march

कैनवास पर साकार की गांधी की दांडी यात्रा

भारत के इतिहास में दांडी मार्च का खास स्थान रहा है। यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट के स्टूडेंट्स ने दांडी यात्रा की शुरुआत के 89 वर्ष पूरे होने के मौके पर पेंटिंग्स के माध्यम से महात्मा गांधी को ट्रिब्यूट दिया। स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी के रंगों से दांडी मार्च को कैनवास पर साकार किया। करीब 40 पेंटिंग्स से महात्मा गांधी द्वारा निकाली गई दांडी मार्च को खूबसूरती के साथ दर्शाया गया। कार्यक्रम में रवि कोली की पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार, सरिका शर्मा को द्वितीय और चानन मल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित गांधी अध्ययन केंद्र में एक स्पेशल लेक्चर का आयोजन किया गया। गांधी अध्ययन केंद्र के निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने पुलमावा शहीदों को श्रदांजली अर्पित करते हुए महात्मा गांधी के दांडी मार्च को स्वतंत्रता संग्राम की आधार शिला के रूप में बताया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश जेके रांका ने कहा कि दांडी मार्च ही एक ऐसी अद्भुत घटना थी, जिसके चलते महात्मा गांधी दुनिया की नजर में छाए। यह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की पहली घटना थी, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गांधी की दांडी यात्रा आजादी की राह में सत्य का प्रयोग थी।
प्रशस्त किया भारत छोड़ो आंदोलन का मार्ग
मुख्य अतिथि आईएएस प्रदीप कुमार बोरड़ ने कहा कि दांडी यात्रा के जरिए गांधी ने अपने सत्याग्रही साथियों की मदद से सत्य का मार्ग प्रदर्शित किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रो. आनंद कश्यप ने बताया कि दांडी मार्च ने तात्कालीन परिस्थियों में किस प्रकार जन आंदोलन का रूप धारण किया। गांधी का दांडी मार्च गुजरात से शुरू होकर पूरे देश में फैल गया। दांडी मार्च ने ही भारत छोड़ो आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं विवि के कुलपति प्रो. आरके कोठारी का कहना था कि दांडी मार्च ने अंग्रेजों की जड़ें हिला डाली थी और दांडी मार्च भारत की आजादी की नींव रखने वाली एक आधारशिला था। इस मौके पर प्रो. शशि सहाय, डॉ. कैलाश सामोता, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा और डॉ. मोहित ने भी अपने विचार रखे।

ट्रेंडिंग वीडियो