scriptGanesh Chaturthi 2020 ; गणेश भगवान को भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी, इन चीजों से भी बचना जरूरी | Ganesh Puja Vidhi , Ganesh Chaturthi Muhurat Puja Vidhi | Patrika News

Ganesh Chaturthi 2020 ; गणेश भगवान को भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी, इन चीजों से भी बचना जरूरी

locationजयपुरPublished: Aug 22, 2020 09:26:57 am

Submitted by:

deepak deewan

गणेशजी की पूजा में तुलसी का प्रयोग बिल्कुल न करें। भगवान गणेश की पूजा में अन्य कई बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Ganesh Puja Vidhi

Ganesh Puja Vidhi

जयपुर. देशभर में आज गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जा रहा है। आज दोपहर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर उनकी पूजा की जाती है। इसी के साथ 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हो गया है। इस साल गणेशोत्सव कोरोना के साए में मनाया जा रहा है, 22 अगस्त से 1 सितंबर तक यह उत्सव मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि भगवान गणेश की मूर्ति के साथ रिद्धि-सिद्धि के रूप में प्रतिमा के दोनों ओर एक-एक सुपारी भी रखें। इसके बाद भगवान गणेशजी की विधि विधान से पूजा करें। गणेशजी की पूजा में तुलसी का प्रयोग बिल्कुल न करें। भगवान गणेश की पूजा में अन्य कई बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
गणेश चतुर्थी पर पूजा के लिए यथासंभव मिट्टी की गणेश मूर्ति लेकर आएं। घर पर रखी हुई धातु की प्रतिमा या पुरानी मूर्ति की भी पूजा करें पर गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए खासतौर पर नई प्रतिमा खरीद कर लाएं। घर पर बनी प्रतिमा की भी पूजा शुभ मानी गई है। भगवान गणेश की मूर्ति जहां स्थापित करें वहां हमेशा उजाला रहना चाहिए। अंधेरे में गणेश पूजा या दर्शन करना वर्जित है।
गणेशजी की मूर्ति स्थापना चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर करें। चौकी पर किसी भी हाल में नीले और काले रंग के कपड़े नहीं बिछाएं। संभव हो तो लाल या पीले रंग के कपड़े पहनकर गणेश पूजन करें। आज के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए, यह अशुभ माना गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो