scriptमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भीड़ जुटाने पर दिया जोर | Thrust on mob gathering for Chief Minister's visit | Patrika News

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भीड़ जुटाने पर दिया जोर

locationदौसाPublished: Mar 08, 2017 10:59:00 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

लालसोट नगर एवं देहात मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बड़ाया धर्मशाला में आयोजित की गई।

लालसोट. प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगामी 10 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर एवं देहात मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बड़ाया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने क्षेत्र की जनता को मनोहरपुर-कौथून नेशनल हाइवे पर लालसोट से दौसा के बीच फोरलेन सड़क बनाने का बड़ा तोहफा दिया है। 
उन्होंने कहा कि 10 मार्च को इस कार्य के लिए आयोजित होने वाले शिलान्यास समारोह के दौरान जिला मुख्यालय पर विशाल आम सभा का आयोजन होगा,जिससे क्षेत्र के सभी कार्यकत्र्ता अधिक से अधिक लोगों को लेकर पहुंचे। भीड़ जुटाने के लिए सैक्टर प्रभारियों को मनोनीत करते हुए वाहन व्यवस्था पर भी विचार विर्मश किया गया। 
बैठक में पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, नगर भाजपा अध्यक्ष रवि हाड़ा, देहात अध्यक्ष कन्हैयालाल मीना, रामजीलाल डोई, ओमप्रकाश सूरतपुरा, जगदीश हाड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बैरवा, विजेन्द्र साहू, ओमप्रकाश डिडवाना, मदनलाल हट्टिका, पार्षद अशोक जमात, मनोहर बैरवा एवं राजेश वैद्य समेत कई जनों ने भी व्यक्त किए। (नि.प्र.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो