script

काम आएंगे लहसुन से जुड़े टिप्स

locationजयपुरPublished: Sep 25, 2019 09:49:33 am

Submitted by:

Kiran Kaur

बहुत सारे लोगों की कुकिंग लिस्ट में लहसुन टॉप इंग्रीडिएंट्स में से एक होता है लेकिन उन्हें, इसे छीलना काफी मेहनत वाला काम लगता है।

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कि लहसुन का स्वाद बहुत पसंद होता है। उनकी कुकिंग लिस्ट में यह टॉप इंग्रीडिएंट्स में से एक होता है लेकिन उन्हें इसे छीलना काफी मेहनत वाला काम लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इन टिप्स का प्रयोग करके अपनी डिश के फ्लेवर को बनाए रख सकते हैं।
माइक्रोवेव करें: लहसुन को छीलने में दिक्कत आती है तो प्रयोग में लेने से महज आठ से 10 सेकंड के लिए इन्हें माइक्रोवेव में रख दें। इन्हें छीलना आसान हो जाएगा। अगर माइक्रोवेव नहीं है तो गुनगुने पानी में दो से तीन मिनट के लिए लहसुन की कलियों को रख दें। इससे भी इसे छीलने में आसानी हो जाएगी।
क्रश करके: लहसुन को थोड़ा क्रश करके भी आप लहसुन को आसानी से छील सकते हैं। इसके लिए आपको हाथ या बेलन आदि से लहसुन को क्रश करना होगा और लहसुन के छिलके आसानी से उतर जाएंगे। हां, इस तरह से लहसुन कली शेप में नहीं रह पाएगा। लहसुन को ऊपरी हिस्से से काटकर और बीच में से चीरा लगाकर भी इसके छिलकों को अलग किया जा सकता है।
जब काटना हो: काटने के दौरान कई बार लहसुन चाकू से ही चिपकता रहता है इसके लिए आप चाकू के एज पर थोड़ा नमक लगा दें। इससे चाकू से यह चिपकेगा नहीं। एक अन्य विकल्प लहसुन पर ऑलिव ऑयल लगाना भी हो सकता है। लहसुन की चटनी बनाना चाहते हैं तो पीसते समय ही इसमें नमक डाल दें। नमक लहसुन को अच्छी तरह से पीसने में मदद करेगा।
लहसुन अंकुरित हो जाए: अगर रखे-रखे लहसुन अंकुरित हो जाए तो उसे फेंकें नहीं। उसे खाया जा सकता है। हो सकता है कि ग्रीन पत्तियों ने लहसुन की थोड़ी पोषकता को ले लिया हो। आप अपनी डिश के लिए लहसुन को काटें और उसके साथ ही इन पत्तियों को भी। डिश में एड करके मनचाहा फ्लेवर पाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो