scriptgas cylender quota fix | गैस कंपनियों ने दिया दीपावली के त्यौहार से पहले गृहणियों को बड़ा झटका,,,अब सालभर में मिलेंगे सिर्फ 15 सिलेंडर,,,कोटा तय | Patrika News

गैस कंपनियों ने दिया दीपावली के त्यौहार से पहले गृहणियों को बड़ा झटका,,,अब सालभर में मिलेंगे सिर्फ 15 सिलेंडर,,,कोटा तय

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2022 11:41:07 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

- अतिरिक्त सिलेंडर लेना है तो होगी मुसीबत : डीलर के पास जाकर देना होगा प्रार्थना पत्र

घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा तय
घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा तय
जयपुर।

घरेलू उपभोक्ताओं को अब एक साल में 15 सिलेंडर ही मिलेंगे। गैस कम्पनियों ने गैस सिलेंडर का कोटा तय कर दिया है। अब एक महीने में दो सिलेंडर सीधी बुकिंग करवाकर लिए जा सकेंगे। हालांकि, तीसरा सिलेंडर भी लिया जा सकेगा, लेकिन उसके लिए उपभोक्ता को संबंधित डीलर के पास जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। प्रार्थना पत्र के आधार पर डीलर उपभोक्ता को अतिरिक्त सिलेंडर उसी कीमत में देंगे।
गैस कंपनियों का तर्क है कि सिलेंडरों की सीमा तय नहीं होने के कारण घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफलिंग बढ़ रही है। घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग भी किया जा रहा है। जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। हाल ही जोधपुर में अवैध रिफिलिंग के कारण हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। कंपनियों का दावा है कि कोटा तय होने से से घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग रूकेगा और व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग बढेगा।
आपके लिए यह जानना जरूरी
1. अभी तक एक साल में कितने सिलेंडर मिलते थे
कोई सीमा तय नहीं थी। एक महीने में दो-तीन सिलेंडर भी लिए जा सकते थे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.