जयपुर

2 महीने से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही गैस सब्सिडी, बेस प्राइस पर मिल रहा सिलेंडर

केंद्र एवं तेल कंपनियों ने 7 साल में घरेलू गैस सिलेंडर ( Domestic gas cylinder ) के दामों में 175 रूपए तक की वृद्धि की है। इससे गैस सिलेंडर का आधार मूल्य बढ़ता जा रहा है और सब्सिडी कम होती जा रही है। प्रदेश में 2 माह से उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी ( Gas Subsidy ) नहीं मिल रही है…

जयपुरJun 04, 2020 / 10:53 am

dinesh

Gas cylinders

जयपुर। केंद्र एवं तेल कंपनियों ने 7 साल में घरेलू गैस सिलेंडर ( Domestic gas cylinder ) के दामों में 175 रूपए तक की वृद्धि की है। इससे गैस सिलेंडर का आधार मूल्य बढ़ता जा रहा है और सब्सिडी कम होती जा रही है। प्रदेश में 2 माह से उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी ( Gas Subsidy ) नहीं मिल रही है। मई के बाद अब जून में भी प्रदेश में 96 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं ( Lpg consumers ) को लगातार दूसरे महीने सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 11.50 रुपए बढ़ाया गया है। यह वृद्धि सिलेंडर के बेस प्राइस (आधार मूल्य) में की गई है।
7 साल में यों बढ़ाई गई कीमत
केंद्र सरकार ने साल 2013 में सब्सिडी पैटर्न लागू किया था। उस समय सिलेंडर का आधार मूल्य 420 रूपए प्रति सिलेंडर निर्धारित किया गया था। जून 2020 में सिलेंडर की आधार कीमत 594.50 रूपए कर दी गई है। यानी कि 7 साल में सिलेंडर की आधार कीमत में 175 रूपए की वृद्धि की गई है।
731 से 594.50 रुपए पर आया सिलेंडर
अप्रेल में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी के घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 731 रूपए था इस पर उपभोक्ताओं को 147.67 रूपए की सब्सिडी मिलती थी। मई में कीमत घटाकर 583 रूपए कर दी। जून में बेस कीमत में वृद्धि कर 594.50 रूपए कर दिए गए। इसमें किसी प्रकार की सब्सिडी उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी।
बाजार भाव रियायत दर तक पहुंच गए हैं। इसलिए सब्सिडी नहीं दी जा रही है।
कार्तिकेय गौड़, महासचिव, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन

Home / Jaipur / 2 महीने से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही गैस सब्सिडी, बेस प्राइस पर मिल रहा सिलेंडर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.