scriptकोरोना निवारण के लिए विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां | GAYATRI PARIWAR RAJASTHAN JAIPUR PAIN RELIEF CENTER | Patrika News

कोरोना निवारण के लिए विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां

locationजयपुरPublished: Jan 29, 2022 07:46:51 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Gayatri Pariwar Rajasthan जयपुर। किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में शनिवार को कार्यकर्ता गोष्ठी एवं नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रारंभ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। वेदमाता और गुरू सत्ता के सोडशोपचार पूजन के बाद गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ आहुतियां अर्पित की गई। pain relief center कोरोना निवारण के लिए विशिष्ट मंत्रों से भी आहुतियां अर्पित की गई।

इस मौके पर गायत्री परिवार राजस्थान प्रभारी एवं समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, पुष्कर उप जोन प्रभारी दिलीप पंवार, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक रणवीर सिंह चौधरी के अलावा सतीश भाटी, वेदना निवारण केन्द्र के व्यवस्थापक नेतराम शर्मा, डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने वेदना निवारण केन्द्र में सहयोग करने वाले लोगों का माल्यार्पण, तिलक और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। गायत्री परिवार की दुर्गापुरा, मानसरोवर, विद्याधरनगर सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके सहयोग की सराहना की गई।
पीडि़तों की वेदना का होगा निवारण

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर गोपाल आसोपा ने कहा कि मिशन का यह पहला वेदना निवारण केन्द्र होगा, जहां पीडि़त मानवता की वेदना का सच्चे अर्थों में निवारण होगा। यहां अनाथ बच्चों की निशुल्क शिक्षा और आवास की व्यवस्था के साथ-साथ अनेक परोपकारी प्रकल्प संचालित होंगे।
देशभर में बनेगा सेवा की मिसाल

गायत्री परिवार राजस्थान प्रभारी एवं समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र का निर्माण एक साल में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां अनेक सेवा और रचनात्मक कार्य होंगे। गायत्री परिवार राजस्थान प्रभारी अग्रवाल ने बताया किबहुमंजिला भवन देशभर में सेवा कार्य की मिसाल बने, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो