scriptयुवाओं से बोले मुख्यमंत्री गहलोत, ‘ दबाव में काम रही हैं संवैधानिक संस्थाएं’ | Gehlot allegations of under pressure on constitutional institutions | Patrika News

युवाओं से बोले मुख्यमंत्री गहलोत, ‘ दबाव में काम रही हैं संवैधानिक संस्थाएं’

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2021 01:02:37 pm

Submitted by:

firoz shaifi

स्वतंत्रता संग्राम और हमारे युवा विषय पर संगोष्ठी मैं बोले सीएम गहलोत ने कहा कि 5 महीने से किसान आंदोलन पर बैठे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही, लोकतंत्र में विरोध करने वालों की भी सुनवाई होनी चाहिए

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर न्यायपालिका सहित संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि आज देश में न्यायपालिका, चुनाव आयोग सहित दूसरी संस्थाएं दबाव में है और केंद्र सरकार उनका दुरुपयोग कर रही है। गहलोत ने कहा आज देश का लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है कोई इस बारे में नहीं सोच रहा, 5 महीने से किसान आंदोलन पर बैठे हैं क्या लोकतंत्र में लोगों की बात नहीं सुनी जानी चाहिए।

लोकतंत्र में विरोध करने वालों की बातों को भी सुना जाता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने आज स्वतंत्रता संग्राम और हमारे युवा विषय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में कहा कि जाति को लेकर आज भी देश में भेदभाव होता है। युवाओं को को समझना चाहिए कि जातिवाद सांप्रदायिकता कितनी घातक होती है।

दुर्भाग्य है कि आज भी धर्म को लेकर राजनीति हो रही है और लोग इसमें कामयाब भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा जाति धर्म के नाम पर सरकार बन रही है धर्म के बाद अब जातियों के नाम पर बांटा जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है और छुआछूत मानवता पर कलंक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिना संविधान के देश कैसे चलेगा संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता की है।

लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है कोई इस बारे में नहीं सोच रहा यह युवा पीढ़ी को सोचना पड़ेगा क्या युवा पीढ़ी को इतिहास नहीं बताना नहीं चाहिए इसके लिए क्रांति पैदा करनी पड़ेगी क्रांति के रास्ते पर चलकर ही क्रांति हो सकती है। गहलोत ने युवाओं से कहा कि यह देश युवाओं का देश है युवाओं पर आज बहुत बड़ी जिम्मेदारी ह है यही जिम्मेदारी आजादी के जंग में भी युवाओं पर थी।पंडित नेहरू युवा अवस्था में ही करीब 10 साल जेल में रहे।


दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदुस्तान में है 70 साल से लोकतंत्र कायम रहा यह भी बड़ी बात है कई देशों में आज लोकतंत्र कायम नहीं रह सका।
आज की युवा पीढ़ी पर कल का भार है गहलोत ने कहा कि हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव फांसी पर झूल गए महात्मा गांधी ने अहिंसा का रास्ता अपनाया सुभाष चंद्र बोस ने अपनी सेना बनाई ।

सभी की भागीदारी से मुल्क आजाद हुआ उस वक्त कांग्रेस में भी गरम दल और गरम दल थे। अब आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने का समय आ गया है केंद्र सरकार ने भी इसे मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना स्वास्थ्य के प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता हम अब चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना को लेकर आए हैं सभी प्रदेशवासियों का 5 लाख का हेल्थ बीमा होगा।
संगोष्ठी में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि जलियांवाला कांड भारतीय इतिहास का काला अध्याय हैं आजादी आंदोलन में देश के युवाओं का बड़ा योगदान रहा।


युवा शक्ति किसी भी देश और समाज का आधार होती है, उन्होंने कहा कि देश के तेजी से विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। भारत आज भी सबसे ज्यादा युवा वाला देश है। समाज में छुआछूत आदि की खाई गहरी है इन कुरीतियों को दूर करने में युवाओं की महती भूमिका हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो