scriptगहलोत ने केन्द्र से मांगी विशेष सहायता | Gehlot asked for special assistance from the center | Patrika News

गहलोत ने केन्द्र से मांगी विशेष सहायता

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2020 11:26:08 am

Submitted by:

Prakash Kumawat

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेन्द्र मोदी से कोरोना वायरस जैसी महामारी के विपरीत प्रभावों को रोकने के लिए सभी राज्यों की विशेष मदद करने की मांग की है। गहलोत ने मोदी से कहा है कि वे देश के सभी राज्यों को एक लाख करोड़ रुपए अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएं।

गहलोत ने केन्द्र से मांगी विशेष सहायता

गहलोत ने केन्द्र से मांगी विशेष सहायता

गहलोत ने केन्द्र से मांगी विशेष सहायता
सभी राज्यों को 1 लाख करोड़ देने की मांग
जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेन्द्र मोदी से कोरोना वायरस जैसी महामारी के विपरीत प्रभावों को रोकने के लिए सभी राज्यों की विशेष मदद करने की मांग की है। गहलोत ने मोदी से कहा है कि वे देश के सभी राज्यों को एक लाख करोड़ रुपए अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएं।
गहलोत ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में गरीब तबके पर कोविड 19 जैसी महामारी के विपरीत प्रभाव को रोकने तथा आवश्यक उपाय लागू करने के लिए सभी राज्यों को एक लाख करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाए। उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में यह भी कहा कि जिन राज्यों में संक्रमण ज्यादा हो, उनको अधिक अनुपात और बाकी राज्यों को समानुपातिक आधार पर अनुदान राशि वितरण किया जाए। अनुदान राशि की पहली किश्त प्रति व्यक्ति जनसंख्या के आधार पर दी जा सकती है।
आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखकर कोऑपरेटिव फेडरेलिज्म की भावना को मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष उठाएं। उन्होंने अपने पत्र में विभिन्र राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे प्रवासी राजस्थानियों को भोजना, पानी चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। राजस्थान सरकार इस संकटकाल के दौरान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर होने वाले खर्च को वहन करने को भी तैयार है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि राजस्थान सरकार अन्य प्रदेश के लोगों को भेजने की व्यवस्था कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार खुद के लोगों को अपने राज्य में प्रवेश नहीं दे रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से वहां के अधिकारियों को किसी तरह के कोई आदेश ही नहीं दिए गए हैं। ये समस्या अन्य स्टेट के लोगों को भेजने पर भी आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो