अमित शाह ने मुलाकात की थी हमारे विधायकों से—
इस मौके पर गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।राजस्थान में जो घटनाक्रम हुआ उस पर उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम के अजय माकन गवाह रहे हैं। वे 34 दिन तक होटल में हमारे विधायकों के साथ थे। हमारे विधायकों ने अमित शाह के साथ करीब 1 घंटे मुलाकात की थी। गहलोत ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि वे 5 सरकार गिराने के बाद छठी सरकार भी गिरा देंगे थोड़ा धैर्य रखिए। ये बात खुद हमारे विधायकों ने मुझे कही।गहलोत ने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अविनाश पांडे यहां आकर बैठ गए। उन्होंने हमारे नेताओं को बर्खास्त करने का सही फैसला किया। तब जाकर कहीं सरकार बची। पूरे राजस्थान की जनता चाहती थी कि सरकार नहीं गिरनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि लोग खुद हमारे विधायकों को फोन करके कहते थे कि चाहे 2 माह लग जाए, चिंता ना करें लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं करनी चाहिए।

पीसीसी का नया भवन बनेगा — गहलोत ने कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल कई बार कह चुके है कि पीसीसी का नया भवन बनना चाहिए। इसके लिए कोशिश की जा रही है। सभी जिलों और ब्लाकों में कांग्रेस कार्यालय होने चाहिए ताकि कांग्रेस नेता वहां बैठें और जनता की समस्याएं सुलझाएं। गहलोत ने कहा कि जनता व कार्यकर्ताओं से चंदा लेकर कार्यालय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तर्ज पर दिल्ली से कोई पैसा नहीं आएगा
चार मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रपति ने समय नहीं दिया:
गहलोत ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि इसको लेकर राष्ट्रपति ने 4 मुख्यमंत्रियों को मिलने का समय तक नहीं दिया। मैंने तो खुद चार पांच बार मिलने के लिए समय लिखवाया। अंत में मुझे अपनी बात ट्वीट के जरिए कहनी पड़ी। यदि मोदी की सरकार पहले ही किसानों की बात सुन लेती तो यह आंदोलन ही नहीं होता। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय जनता के लिए हों। प्रदेकश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भवन के लिए सिरोही विधायक संयम लोढा की सराहना की। विधायक संयम लोढा ने सभी का आभार व्यक्त किया। वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा कि वे भी रेवधर में कांग्रेस कार्यालय बनाएंगे।