scriptसंविधान खतरे में और अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही हैं भाजपा: गहलोत | gehlot attack to modi | Patrika News

संविधान खतरे में और अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही हैं भाजपा: गहलोत

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2020 09:49:34 am

Submitted by:

rahul

सीएम अशोक गहलोत ने आज बडी चौपड़ पर झंड़ारोहण करने के बाद मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर ।

सीएम अशोक गहलोत ने आज बडी चौपड़ पर झंड़ारोहण करने के बाद मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज संविधान खतरे में है और भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज आजादी के 70 साल के बाद एक तरफ तो संविधान और देश को एक रखने के लिए, अखंड रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जान दे दी। राजीव गांधी शहीद हो गए। पंजाब के सीएम रहते सरदार बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई। इन नेताओं ने अपनी शहादत देकर देश को एक रखा, अखंड रखा, टूटने नहीं दिया। दूसरी तरफ वर्तमान हालात ऐसे हैं कि संविधान की मूलभावना को नष्ट किया जा रहा है। संविधान की आत्मा जो है लोकतंत्र में है, धर्मनिरपेक्षता में है, उस पर चोट की जा रही है। हमें उसको समझना पड़ेगा।
गहलोत ने कहा कि आज देश किस दिशा में जा रहा है। किस प्रकार अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो रही है। युवाओं को रोजगार मिल नहीं रहा है। महंगाई बढ़ती ही जा रही है, लोग परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार का उस पर ध्यान नहीं है।
गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनका ध्यान अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने पर है। देश में बहुत खतरनाक स्थिति देश में बन गई है। गहलोत ने आव्हान किया कि हमें प्रदेशवासियों को, देशवासियों को समझने की आवश्यकता है। गांधी जी के आदर्शो पर चलकर वापस देश को मजबूत बनाना है। एकता और अखंडता के लिए सबकुछ न्यौछावर करना है। जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जान चली गई थी तब लाखों लोगों ने कहा था कि हमारी जान चली जाएगी परवाह नहीं करेंगे, पर देश को एक और अखंड रखेंगे। वही भावना और जज़्बा आज भी हममें होना चाहिए। इससे पहले गहलोत ने सीएम निवास पर झंडारोहण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो