scriptराजस्थान में जल्द मंत्रिमंडल फेरबदल की आस जगी, राहुल-प्रियंका के साथ गहलोत का मंथन | Gehlot discusses with Rahul and Priyanka due to cabinet reshuffle | Patrika News

राजस्थान में जल्द मंत्रिमंडल फेरबदल की आस जगी, राहुल-प्रियंका के साथ गहलोत का मंथन

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2021 10:05:53 pm

Submitted by:

firoz shaifi

राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका, केसी वेणुगोपाल और माकन के साथ गहलोत ने किया मंथन,अपने साथ लेकर गए रोडमैप पर भी गहलोत ने की राहुल गांधी से चर्चा, बैठक के बाद गहलोत की दिल्ली से जयपुर के लिए रवानगी

rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं नेताओं और विधायकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार को लेकर शनिवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन के साथ चर्चा की है।

राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समक्ष अपनी ओर से तैयार किए गए रोड मैप को भी रखा है, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीति नियुक्तियां करने की जिक्र है।

सूत्रों की माने तो बैठक में पायलट कैंप की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई है। बताया जाता है कि राहुल गांधी की ओर से बैठक में मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियां करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सत्ता से संगठन में जाने वाले नेताओं पर चर्चा
जानकारों का कहना है कि सत्ता से संगठन में जाने वाले कई नेताओं को लेकर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के समक्ष अपनी बात रखी है। कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी सरकार से संगठन में जाने के इच्छुक हैं, इसके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा और रघु शर्मा पर दोहरी जिम्मेदारी है। उन्हें मंत्री पद से मुक्त कर उनके स्थान पर किसे मंत्रिमंडल में लिया जाए, इस पर चर्चा हो रही है।

बैठक पर पायलट कैंप की भी नजर
इधर राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक पर सचिन पायलट कैंप की भी नजर था कि आखिर बैठक से उनके लिए क्या बेहतर निकलकर आने वाला है।

बैठक के बाद जयपुर के लिए रवाना
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक के बाद रात 10:30 बजे फ्लाइट से जयपुर के लिए रवाना हुए। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को दिल्ली रुकने का कार्यक्रम था लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार रात ही जयपुर लौट आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो