इसके अलावा आईपीएस अफसरों में परम ज्योति को पुलिस इंटेलिजेंस में उपमहानिरीक्षक लगाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत को हरिशचंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
मंजू राजपाल को ग्रामीण विकास विभाग और स्टेट मिशन निर्देशक की जिम्मेदारी दी गई है, केके पाठक को वित्त विभाग में शासन सचिव लगाया गया है। इसी तरीके से डॉक्टर जोगाराम को स्वायत्त शासन विभाग में शासन सचिव और राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना में परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
कुमार पाल गौतम को आबकारी आयुक्त बनाया गया है, करण सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशिष्ट शासन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नर्मदा वृष्नी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है। इसके अलावा टी रविकांत को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आईपीएस अफसरों के तबादले
वहीं जिन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं उनमें परम ज्योति को पुलिस इंटेलिजेंस में उपमहानिरीक्षक लगाया गया है। योगेश दाधीच को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, देवेंद्र कुमार विश्नोई को पुलिस अधीक्षक एसीबी बीकानेर और आलोक श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएफएस अधिकारियों के तबादले
भारतीय वन सेवा के अधिकारियों (आईएफएस) की तबादला सूची में मनीष कुमार गर्ग को प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास कार्य योजना वन बंदोबस्त की जिम्मेदारी दी गई है। अर्जित बनर्जी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन जयपुर महेश गुप्ता को संरक्षक प्रबोधन और मूल्यांकन कोटा, सुनील को उप वन संरक्षक अजमेर, महेंद्र कुमार शर्मा को उप परियोजना निदेशक राजस्थान वानिकी जैविक विविधता, रवि कुमार मीणा को उप वन संरक्षक भरतपुर और बाला मुरूगन को सहायक वन संरक्षक वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी दी गई है।
24 जुलाई को भी किए थे 27 आरएएस अधिकारियों के तबादले
इससे पहले गहलोत सरकार ने 24 जुलाई को भी 27 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। पिछले 3 साल में गहलोत सरकार लगातार नौकरशाही में बड़े फेरबदल करते आ रही है।