scriptराष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियों में जुटे सत्ता-संगठन, आज सेवादल-महिला कांग्रेस की बैठक | Gehlot government engaged in preparations for nationwide rally | Patrika News

राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियों में जुटे सत्ता-संगठन, आज सेवादल-महिला कांग्रेस की बैठक

locationजयपुरPublished: Dec 06, 2021 11:18:22 am

Submitted by:

firoz shaifi

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लिया मंत्रियों के दौरे का फीडबैक,मुख्यमंत्री गहलोत भी अपने आवास पर ले रहे हैं तैयारियों का फीडबैक

jaipur

pcc jaipur

जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 12 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियां कांग्रेस में युद्ध स्तर पर तेज हो गई हैं। सत्ता और संगठन रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं और रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट मंत्री-विधायकों और अग्रिम संगठनों को दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां शनिवार को कांग्रेस की हरावल बिग्रेड एनएसयूआई और प्रदेश युवा कांग्रेस की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक लेकर उन्हें भीड़ लाने का टारगेट दिया था तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने आवास पर प्रदेश महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल की बैठक लेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दोनों अग्रिम संगठनों को भी भीड़ का टारगेट देने के साथ ही उनकी क्या भूमिका महारैली में रहने वाली उसके भी निर्देश देंगे।

दोपहर 2 बजे होगी बैठक
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला कांग्रेस और सेवादल पदाधिकारियों को दोपहर 2 बजे अपने आवास पर बुलाया है, जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेवादल और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने रैली को सफल बनाने का आह्वान करेंगे। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज और सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत भी मौजूद रहेंगे।

पीसीसी चीफ ने भी लिया मंत्रियों के दौरे का फीडबैक
इधर रविवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी रविवार को पीसीसी मुख्यालय बैठकर दिन भर जिलों के प्रभारी मंत्रियों के दौरे और उनकी ओर से ली गई बैठकों का स्थानीय जिलाध्यक्षों से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

कल जयपुर लौटेंगे तमाम मंत्री
वहीं तीन दिवसीय दौरे पर प्रभार वाले जिलों में गए मंत्री 3 दिन का दौरा पूरा करने के बाद मंगलवार को जयपुर लौटेंगे और अपने दौरे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपेंगे । मंत्रिमंडल पुनर्गठन और जिलों का बंटवारा होने के बाद तमाम मंत्रियों का ये पहला दौरा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो