scriptकांग्रेस नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी : डॉ. अलका गुर्जर | gehlot government failure | Patrika News

कांग्रेस नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी : डॉ. अलका गुर्जर

locationजयपुरPublished: Mar 17, 2019 06:21:54 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बताया हर मोर्चे पर नाकाम

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि दो धुरी पर टिकी राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। झूठी घोषणाओं के सहारे बनी कांग्रेस सरकार का वास्तविक चरित्र जनता के सामने आ गया है। बौखलाहट में कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। यह हास्यास्पद है कि इंदिरा इज इंडिया कहने वाले और देश पर आपातकाल थोपकर लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंटने वाली कांग्रेस की सत्ता खतरे में हैं, क्योंकि उनका झूठ व चरित्र जनता पहचान गई है। उन्होंने का कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ना तो किसानों की कर्जमाफी हुई और ना हीं बेरोजगारों को भत्ता दिया गया। जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था की हालत खराब है। महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं है। एटीएम उखाड़े जा रहे है। आज राजभवन भी सुरक्षित नहीं है।

विकास कार्य ठप
डॉ. गुर्जर ने बताया कि हमारे समय जो स्वीकृत विकास कार्यों के टेंडर हो गए थे। उनका वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका था, लेकिन सभी कार्य रोक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना महिला सम्मान व सशक्तीकरण देने वाली योजना भी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास कार्य ठप हो गए और जन कल्याणकारी योजनाओं पर कैंची चला दी गई है।

हर वर्ग आहत
डॉ. गुर्जर ने कहा कि आज किसान, युवा, महिला सभी परेशान है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम भी नहीं भेजे, आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की। इससे स्पष्ट है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि नाकामी छिपाने के लिए बॉलीवुड की बात करते है तो मैं बताना चाहूंगी कि मोदी जी रियल लाइफ हीरो हैं, जिन्होंने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो