scriptकांग्रेस शासन के छह माह में ही अराजकता : भाजपा | gehlot government failure | Patrika News

कांग्रेस शासन के छह माह में ही अराजकता : भाजपा

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2019 06:56:46 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश की गहलोत सरकार पर साधा निशानाहर मोर्चे पर सरकार को बताया नाकाम

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन में छह माह में ही प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। जनता से सीधे जुड़े हर विषय पर यह सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के विधायक ही सरकार के खिलाफ एक सप्ताह से धरने पर बैठे है। उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के ही कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह प्रदेश में पुलिस तंत्र के फैल हो जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंंने कहा कि छह माह में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की गंभीर वारदात हो चुकी है। हत्या, लूट, बलात्कार, चैन तोडऩे जैसी वारदात तो आम हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। आम जनता और विपक्ष तो मुखर होकर सरकार के खिलाफ सड़क पर है ही, वहीं सरकार से जुड़े लोगों का भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन इस बात की पुष्टि करता है कि सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में नाकाम साबित हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो