scriptप्रदेश में अराजकता का माहौल : मंजू शर्मा | gehlot government failure | Patrika News

प्रदेश में अराजकता का माहौल : मंजू शर्मा

locationजयपुरPublished: Jun 13, 2019 08:52:44 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश की सरकार सुरक्षा देने में नाकाम

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजू शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेशवासियों को सुरक्षा देने में विफल रही है। प्रदेश में अराजकता तथा भय का वातावरण बना हुआ है।
शर्मा ने कहा कि कई दिनों से प्रदेश में बजरी माफिया का आतंक बना हुआ है। कई बार पुलिस अधिकारियों पर भी बजरी माफियाओं ने प्राणघातक हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि करधनी क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी के अध्यक्ष किशोर सिंह को माफियाओं ने जिस प्रकार कुचल कर मार डाला, इससे प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है। अपराधियों द्वारा धमकी देने के बाद जिस प्रकार हत्या को अंजाम दिया गया उससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में ना तो कानून व्यवस्था है और ना हीं अपराधियों में किसी प्रकार का भय है। शर्मा ने कहा कि सरकार को इस मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो