जयपुरPublished: Jul 22, 2023 11:47:51 am
Nakul Devarshi
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के ये हज़ारों कर्मचारी अब आएंगे कानून के दायरे में, जानें क्यों जताई जा रही बड़ी राहत की उम्मीद?
शरद शर्मा/ जयपुर।
राज्य सरकार ने प्रदेश में ऑनलाइन आर्डर पर फूड या अन्य प्रॉडक्ट घर-घर पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स को कानूनी दायरे में लाने का निर्णय किया है। इसके तहत शुक्रवार को राज्य विधानसभा में राजस्थान प्लेटफार्म आधारित गिग कर्मकार, रजिस्ट्रीकरण और कल्याण विधेयक 2023 पेश किया गया है। इसे सोमवार को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।