scriptनौकरशाही में बड़ा फेरबदलः  52 आईएएस अधिकारियों के तबादले,  राजन विशाल होंगे जयपुर के नए कलेक्टर | Gehlot government made a big reshuffle in the bureaucracy | Patrika News

नौकरशाही में बड़ा फेरबदलः  52 आईएएस अधिकारियों के तबादले,  राजन विशाल होंगे जयपुर के नए कलेक्टर

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2022 10:47:20 pm

Submitted by:

firoz shaifi

जयपुर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा को श्रम आयुक्त लगाया , आबकारी कमिश्नर जोगाराम यूडीएच के शासन सचिव बनें

जयपुर। कोरोना संकट के बीच राज्य की गहलोत सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। गहलोत सरकार ने रविवार देर रात 52 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

तबादला सूची में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं, तबादला सूची में जयपुर कलेक्टर डॉक्टर अंतर सिंह नेहरा को श्रम आयुक्त बनाया गया है तो उनके स्थान पर जयपुर के नए कलेक्टर विशाल राजन होंगे विशाल राजन फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशिष्ट सचिव थे। इसके अलावा आबकारी आयुक्त डॉक्टर जोगाराम को भी बड़ा विभाग दिया गया है जोगाराम स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव होंगे,इससे पहले जोगाराम जयपुर कलेक्टर भी रह चुके हैं।

इन बड़े चेहरों के भी हुए तबादले
तबादला सूची में टी रविकांत को उद्योग विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है, साथ ही दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर का भी काम दिया गया है।उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव रहे आशुतोष एटी पेडणेकर को चिकित्सा विभाग का शासन सचिव बनाया गया है। दीपक नंदी को संभागीय आयुक्त कोटा के पद पर लगाया है।

 

इन 52 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले


टी रविकांत————————-प्रमुख शासन सचिव उद्योग विभाग
-भवानी सिंह देथा————- शासन सचिव उच्च और तकनीकी शिक्षा
-नारायण लाल मीणा————- शासन सचिव संस्कृत शिक्षा
आशुतोष एटी पेडणेकर———– शासन सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य
-डॉक्टर पृथ्वीराज———— शासन सचिव जल संसाधन विभाग
– अरुणा राजोरिया———- मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी
डॉक्टर जोगाराम————- शासन सचिव स्वायत्त शासन
-कैलाश चंद मीणा————– शासन सचिव गृह विभाग
-सुरेश चंद्र गुप्ता—————– शासन सचिव वित्त राजस्व
-डॉ प्रतिभा सिंह—————– जिला कलेक्टर जैसलमेर
-सांवरमल वर्मा—————- निदेशक सिविल एविएशन प्रोटोकॉल अधिकारी जयपुर
-दीपक नंदी———————- संभागीय आयुक्त कोटा
-जाकिर हुसैन ——————-विशिष्ट शासन सचिव आयोजना विभाग
-राजन विशाल—————– जिला कलेक्टर जयपुर
-अर्चना सिंह—————— प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम
-चेतन राम देवड़ा————— आयुक्त आबकारी
-राजेंद्र किशन——————- प्रबंध निदेशक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट
-उज्जवल राठौड़————— सचिव जेडीए जयपुर
-उमरदीन खान——————– विशिष्ट शासन सचिव स्कूल शिक्षा
-अंतर सिंह नेहरा——————— आयुक्त श्रम विभाग
-प्रकाश राजपुरोहित——————– मिशन निदेशक जल जीवन मिशन
-डॉ जितेंद्र सोनी——————— मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
-इंद्रजीत सिंह———————— आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो कॉरपोरेट
-नेहा गिरी——————- अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हथकरघा विकास
-महेंद्र कुमार पाठक—————- आयुक्त उद्योग
-हृदेश कुमार शर्मा —————-निदेशक और पदेन संयुक्त शासन सचिव स्थानीय निकाय विभाग
-लक्ष्मण सिंह कुड़ी——————– जिला कलेक्टर बजे झुंझुनू
-राजेंद्र सिंह शेखावत—————– जिला कलेक्टर करौली
-मेघराज सिंह रत्नु——————- आयुक्त उद्यानिकी राजस्थान जयपुर
-राजेंद्र विजय———————- भू प्रबंध आयुक्त और प्रदेश निदेशक बंदोबस्त
-नकाते शिवप्रसाद मदन————- कार्यकारी निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और विनियोजन निगम
-भगवती प्रसाद कलाल ————————जिला कलेक्टर बीकानेर
– ताराचंद मीणा————————— जिला कलेक्टर उदयपुर
-हरिमोहन मीणा——————— जिला कलेक्टर कोटा
-नरेंद्र गुप्ता———————— जिला कलेक्टर बारां
-रुक्मणि रियार—————— जिला कलेक्टर गंगानगर
– सिद्धार्थ सिहाग—————– जिला कलेक्टर चूरू
-हिमांशु गुप्ता——————– जिला कलेक्टर जोधपुर
-अमित मेहता——————- जिला कलेक्टर पाली
-अंशदीप——————— जिला कलेक्टर अजमेर
-आलोक रंजन—————- जिला कलेक्टर भरतपुर
-अरविंद पोसवाल———– जिला कलेक्टर नागौर
-डॉ रश्मि शर्मा————- राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान
– शुभम चौधरी————– जिला कलेक्टर डूंगरपुर
-भारतीय दीक्षित————– जिला कलेक्टर झालावाड
– सुरेश कुमार ओला———–जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर
-कमर उल जमाल चौधरी——— जिला कलेक्टर दौसा
-डॉ भंवरलाल—————- जिला कलेक्टर सिरोही
-आशीष मोदी—————- जिला कलेक्टर भीलवाड़ा
-पीयूष सिमरिया————— जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़
– नीलाभ सक्सेना—————- जिला कलेक्टर राजसमंद
– डॉ इंद्रजीत यादव—————-आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण के पद पर लगाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो