जयपुर

पुलिस का इकबाल अस्त, प्रशासन पस्त : मदन लाल सैनी

तबादलों को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर साधा निशानाप्रदेश में आपराधिक मामले बढऩे का लगाया आरोप

जयपुरMar 06, 2019 / 06:42 pm

hanuman galwa

bjp

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि प्रदेश की गहलोत सरकार नौकरशाहों के तबादलों में व्यस्त है। पिछले दो माह में अब तक एक हजार से ज्यादा तबादले हो चुके हैं। कई अधिकारियों के तो कई बार तबादले हो चुके है। लगातार तबादलों के चलते पुलिस का इकबाल अस्त होता जा रहा है और प्रशासन सरकार की मनमानी से परेशान होकर पस्त हो चुका है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन सैनी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अब तक 177 आईएएस, 139 आईपीएस, 54 आईएफएस तथा 718 आरएएस के तबादले गहलोत सरकार इन दिनों कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अपने चहेते अफसरों को मनचाही जगह पर पोस्टिंग देने में ही व्यस्त है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार प्रदेश के अन्य किसी भी क्षेत्र में ध्यान नहीं दे पा रही है। अधिकतर मंत्री अपने चहेते अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगाने की जुगत में लगे हुए हंै। सरकार पूरी तरह से तबादलों में व्यस्त है।

लोग कहीं सुरक्षित नहीं
सैनी ने बताया कि सरकार की व्यस्तता के साथ ही प्रदेश में पुलिस का इकबाल अस्त हो रहा है। लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। प्रदेश में सभी जगह आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश के भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर एवं टोंक जिलों में हुई शर्मनाक घटनाएं साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज व पुलिस का डर खत्म हो चुका है।

Home / Jaipur / पुलिस का इकबाल अस्त, प्रशासन पस्त : मदन लाल सैनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.