scriptगहलोत सरकार का राजस्थान के इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा | gehlot govt increases grade pay of phed employees | Patrika News

गहलोत सरकार का राजस्थान के इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2019 03:42:50 pm

Submitted by:

santosh

गहलोत सरकार का राजस्थान के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Ashok Gehlot's rise in the face of Rahul Gandhi and congress

Ashok Gehlot’s rise in the face of Rahul Gandhi and congress

जयपुर। प्रदेश के जलदाय कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गहलोत सरकार ने विभाग के 27 साल पूरे करने वाले राजस्व शाखा के तकनीकी कार्मिकों का ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 3600 कर दिया। 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को अब 2800 ग्रेड पे हिसाब से वेतन मिलेगा।
सीपी जोशी को छोडऩी पड़ सकती है आरसीए की पिच, ये है बड़ा कारण

फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर
ग्रेड पे बढ़ने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैसले को लेकर राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ ने सीएम अशोक गहलोत, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आभार जताया है। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ सरकार से ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग कर रहा था। लेकिन राजे सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी थी। अब गहलोत सरकार ने मांग मानकर कर्मचारियों को तोहफा दिया है।
विधानसभा LIVE: लग्ज़री कारों में विधायकों की एन्ट्री के बीच ट्रेक्टर में बैठकर पहुंचे MLA बलजीत यादव

ये आदेश हुआ जारी
जलदाय विभाग के संयुक्त सचिव बीएल मीणा ने अपने आदेश में लिखा है कि राजस्थान सिविल सेवा नियमों के अंतगर्त ग्रेड पे 2400 को बढ़ाकर 2800 कर दिया गया है। एसीपी योजना के तहत ट्रेड विकल्प और पदोन्नती पद के अनुसार एसीपी स्वीकृति करने का प्रावधान नहीं है, जिन कर्मचारियों को पूर्ववर्ती चयनित वेतनमान के अंतर्गत वेतनमान के अनुसार, 1 जुलाई 2013 से पहले समकक्ष ग्रेड पे में 2400 रुपए प्राप्त थी। ऐसे कार्मिकों को अब 2800 रुपए ग्रेड पे मिलेगी। इसके अलावा 27 वर्षीय एसीसी देय होने पर उन्हें रनिंग पे बैंड और ग्रेड पे में उच्चतम 3600 ग्रेड पे देय होगी। अधिसूचना के प्रावधान के अनुसार संशोधित ग्रेड पे एसीपी योजना के तहत स्वीकृत की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो