scriptवोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं गहलोत: पूनिया | Gehlot is doing votebank politics: Poonia | Patrika News

वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं गहलोत: पूनिया

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2020 03:50:17 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia) ने आज सीएए के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot)के बयानों को लेकर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में पूनिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।

jaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

जयपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज सीएए के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों को लेकर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में पूनिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के चलते एक विशेष समुदाय के धरना-प्रदर्शन के स्थल पर गए और शहीद स्मारक को शाहीन बाग बताकर शहीदों का अपमान भी किया। पूनिया ने कहा कि प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। जबकि कांग्रेस के विद्वान नेताओं ने यह बयान दिया है कि संसद से पारित कानून को लागू करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।
पूनिया ने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने इस बिल को पास करके कानून बनाया है। यह देश का कानून है। पहली बार ऐसे लोगों को सम्मान जनक जीवन मिलेगा जो पाक, अफगानिस्तान और बंगला देश में नारकीय जीवन जी रहे थे।
पूनिया ने आरोप लगाया कि पीएफआई के जरिये राजस्थान में अशांति पैदा की जा रही है। इनके पैसे का उपयोग धरने में होता है
पहले सिम्मी का कनेक्शन हुआ करता था। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश के मुखिया कह रहे हैं कि वे उन्हें उनके माता— पिता के जन्म स्थान का नहीं पता और वो डिटेक्शन सेंटर में जाएंगे,यह शर्मनाक बयान है। पूनिया ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण मामले को लेकर कांग्रेस के कलेक्ट्री पर धरने को लेकर पूनिया ने कहा कि भारतीय संविधान ने दलित— पिछड़े लोगों को आरक्षण दिया है और कोई इसे छीन नहीं सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड सरकार के मामले में ये निर्णय दिया है और उस समय वहां कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। भाजपा पदोन्नति आरक्षण के पक्ष में है। प्रदेश सरकार के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि वे थोथी घोषणाएं करते है और बजट में सरकार की खाली बोतल ओर खाली डिब्बा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो