scriptगहलोत-पायलट और राजे के चुनावी दौरे अब तक तय नहीं | Gehlot, Pilot and Raje election tour not yet decided | Patrika News

गहलोत-पायलट और राजे के चुनावी दौरे अब तक तय नहीं

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2021 11:17:25 am

Submitted by:

santosh

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव प्रचार में तीन दिन शेष बचे हैं। लेकिन प्रदेश के कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे अभी तय नहीं हो सके।

gehlot.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क / जयपुर। प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव प्रचार में तीन दिन शेष बचे हैं। लेकिन प्रदेश के कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे अभी तय नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराने के बाद प्रचार में नहीं पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक इन नेताओं के चुनावी दौरे होंगे या नहीं अभी तक कुछ तय नहीं हो सका।

30 को कर चुके सभा, आगे का कार्यक्रम तय नहीं
उप चुनाव को लेकर अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा 30 मार्च को जयपुर से एक ही हेलीकॉप्टर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गए थे। वहां पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराने के बाद सभाओं को भी संबोधित किया था। तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारियों की मानें तो अभी तक दोनों नेताओं के कार्यक्रम तय नहीं हो सके हैं। आएंगे या नहीं। इसकी भी उनको जानकारी नहीं है।

राजे ने बनाई दूरी, नहीं आएगी प्रचार करने
विधानसभा उप चुनाव से वसुंधरा राजे की अब तक बनी दूरी चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका अब तक चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी नेताओं का मानना है कि अब वे प्रचार के लिए नहीं जाएंगी। पार्टी में इसे गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है, जबकि भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह राजे के मामले को गुटबाजी की घटना नहीं मानते। उनका कहना था कि राजे की पुत्रवधु की तबीयत खराब है, इसलिए वे नहीं आ रहीं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो